AC Buying Guide: कहीं गलत AC पर तो नहीं लुटा रहे पैसे? खरीदने से पहले जान लें ये 5 बातें, वरना होगा पछतावा

Nitish Kumar
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीNitish Kumar
Tue, 28 Apr 2026 04:31 PM IST
सार

New AC Buying Tips:

क्या आप भी चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए नया AC खरीदने जा रहे हैं? रुकिए! गलत AC का चुनाव आपका बजट और बिजली का बिल दोनों बिगाड़ सकता है। नया एयर कंडीशनर खरीदने से पहले टन, स्टार रेटिंग, इन्वर्टर तकनीक और कॉपर कॉइल जैसी इन 5 अहम बातों को जरूर जान लें, ताकि आपके पैसे बर्बाद न हों।

dont buy wrong ac check these 5 tips inverter star rating copper coil
एसी खरीदने से पहले इन बातों को रखे याद - फोटो : अमर उजाला

    गर्मियों का मौसम आते ही एयर कंडीशनर (AC) की मांग तेजी से बढ़ जाती है। चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से बचने के लिए अगर आप भी नया एसी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो जरा ठहरिए! बाजार में मौजूद ढेरों विकल्पों और लुभावने ऑफर्स के बीच सही एसी चुनना एक मुश्किल काम हो सकता है।

    गलत चुनाव न सिर्फ आपके बजट को बिगाड़ सकता है, बल्कि बाद में बिजली के भारी बिल का कारण भी बन सकता है। जिसका पछतावा आपको बाद में हो सकता है। आइए जानते हैं वो 4 जरूरी बातें, जिनका एसी खरीदने से पहले ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

    कमरे के साइज के हिसाब से चुने सही टन का एसी
    कमरे के साइज के हिसाब से चुने सही टन का एसी - फोटो : एआई जनरेटेड

    1. कमरे के साइज के हिसाब से चुने सही टन का एसी

    एसी खरीदते समय सबसे पहली और जरूरी बात उसकी क्षमता यानी 'टन' का सही चुनाव है। यह पूरी तरह से आपके कमरे के आकार पर निर्भर करता है।1 टन (Ton):अगर आपका कमरा छोटा है (लगभग 100 से 120 स्क्वायर फीट), तो 1 टन का एसी पर्याप्त रहेगा।1.5 टन (Ton):मध्यम आकार के कमरों (120 से 180 स्क्वायर फीट) के लिए 1.5 टन का एसी सबसे सही माना जाता है।2 टन (Ton):अगर आपका कमरा 180 स्क्वायर फीट से बड़ा है, तो 2 टन का एसी बढ़िया कूलिंग देगा।

    स्टार रेटिंग में न हों कन्फ्यूज
    स्टार रेटिंग में न हों कन्फ्यूज - फोटो : एआई जनरेटेड

    2. स्टार रेटिंग में न हों कन्फ्यूज

    एसी आपकी बिजली का सबसे ज्यादा बिल बढ़ाता है। इसलिए इसे खरीदते समय ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (BEE) की स्टार रेटिंग जरूर चेक करें।एसी पर जितने ज्यादा स्टार होंगे, वह उतनी ही ज्यादा बिजली बचाएगा। अगर आप दिन में 8-10 घंटे से ज्यादा एसी चलाते हैं, तो 5-स्टार रेटिंग वाला एसी ही खरीदें। भले ही यह शुरुआत में थोड़ा महंगा लगे, लेकिन लंबे समय में यह आपके बिजली बिल में भारी बचत करेगा।अगर 3-4 घंटे ही एसी चलाते हैं, तो 3 स्टार वाला एसी खरीदने में कोई समस्या नही हैं। यह आपकी जेब पर सस्ता पड़ेगा और बिजली बिल में भी ज्यादा अंतर नहीं लाएगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें