Diwali Special: iPhone 14 Pro से ऐसे करें बेस्ट फोटोग्राफी, यादगार बन जाएंगी तस्वीरें

iPhone से फोटोग्राफी का एक अलग ही मजा है और यह बात आईफोन यूजर्स अच्छे से जानते हैं। एपल ने हाल ही में iPhone 14 Pro ( रिव्यू) मॉडल को 48 मेगापिक्सल के साथ पेश किया है। एपल ने पहली बार अपने किसी iPhone को इतने मेगापिक्सल के साथ पेश किया है। एपल ने प्रो मॉडल के साथ प्रो कैमरा सेटअप भी दिया है। iPhone 14 Pro के साथ खासतौर पर एक्शन मोड दिया गया है और नाइट मोड को पहले से बेहतर किया गया है। आइए दिवाली के खास मौके पर iPhone 14 Pro मॉडल से फोटोग्राफी के कुछ टिप्स जानते हैं....

48 मेगापिक्सल लेंस का इस्तेमाल
iPhone 14 Pro के दोनों मॉडल में 48MP का मेन कैमरा है, हालांकि यह लेंस डिफॉल्ट रूप से फोटो क्लिक नहीं करता है। 48 मेगापिक्सल वाले लेंस से फोटो क्लिक करने के लिए आपको RAW के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके साथ 2x टेलीफोटो जूम मिलता है और वह भी ProRAW में। लो लाइट में बेस्ट फोटोग्राफी के लिए फोटैनिक इंजन मिलता है। इसके अलावा अब आप Cinematic मोड में 4K वीडियो 24 फ्रेम में रिकॉर्ड कर सकते हैं। इसके अलावा कैमरे के साथ Dolby Vision HDR मिलता है।

3x टेलीफोटो लेंस
नए आईफोन के प्रोट्रेट मोड में 1एक्स, 2एक्स और 3एक्स जूम मिलता है, जबकि आईफोन 13 सीरीज के साथ 1 और 3एक्स जूम था। इस फीचर का इस्तेमाल करके आप बेस्ट पोट्रेट फोटोग्राफी कर सकते हैं।