Fridge: दीवार से कितनी दूरी पर रखना चाहिए फ्रिज? ये छोटी सी गलती बढ़ाती है बिजली बिल, जानिए काम की बात

Nitish Kumar
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीNitish Kumar
Tue, 07 Apr 2026 04:36 PM IST
सार

Fridge And Wall Gap:

फ्रिज एक ऐसी मशीन है जो घर में साल के 12 महीने और 24 घंटे चलता रहता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दीवार से सटाकर रखा गया फ्रिज आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है? सही दूरी न होने से बिजली का बिल तो बढ़ता ही है, साथ ही फ्रिज का कंप्रेसर भी जल्दी खराब हो जाता है।

विज्ञापन
correct distance between refrigerator and wall to save electricity bill tips hindi
फ्रिज और दीवार के बीच रखें सही दूरी - फोटो : AdobeStock

    मौसम सर्दी का हो या तपती गर्मी का, फ्रिज हमारे घर में रखा ऐसा मशीन है जो बिना रुके लगातार चलता रहता है। अक्सर हम घर में जगह बचाने के चक्कर में या सजावट के लिहाज से फ्रिज को दीवार से बिल्कुल सटाकर खड़ा कर देते हैं। सुनने में यह बात मामूली लग सकती है, लेकिन वर्षों से चली आ रही यह छोटी सी लापरवाही आपके कीमती इलेक्ट्रॉनिक गैजेट की उम्र को कम कर रही है। यदि आप चाहते हैं कि आपका फ्रिज बिना किसी तकनीकी खराबी के लंबे समय तक साथ निभाए, तो आपको इसकी सही 'प्लेसमेंट' यानी इसे रखने की सही जगह और तरीके पर गौर करना होगा।

    Fridge
    Fridge - फोटो : AdobeStock

    गर्मी बाहर निकलना है बेहद जरूरी

    फ्रिज के काम करने का विज्ञान समझना बहुत दिलचस्प है। यह एक बिजली से चलने वाला उपकरण है, जो भीतर की चीजों को ठंडा रखने के लिए खुद गर्मी पैदा करता है। अगर आप चालू फ्रिज की सतह या उसके पिछले हिस्से को छुएंगे, तो वह आपको काफी गर्म महसूस होगा। फ्रिज के भीतर की ठंडक बनाए रखने के लिए इस बाहरी गर्मी का बाहर निकलना अत्यंत आवश्यक होता है। जब हम फ्रिज को दीवार के बहुत करीब रख देते हैं, तो यह गर्मी बाहर नहीं निकल पाती और फ्रिज के चारों ओर फंसकर रह जाती है। इसका सीधा असर फ्रिज के 'दिल' यानी उसके कंप्रेसर पर पड़ता है। गर्मी का सही निकास न होने से कंप्रेसर पर अतिरिक्त दबाव बढ़ने लगता है, जिससे वह जल्दी खराब हो सकता है।

    फ्रीज और दीवार के बीच सही दूरी
    फ्रीज और दीवार के बीच सही दूरी - फोटो : LG Electronics

    कितनी होनी चाहिए सही दूरी?

    फ्रिज और दीवार के बीच कितनी दूरी होनी चाहिए, इसे लेकर अक्सर लोग भ्रम में रहते हैं। इस विषय पर दुनिया की दिग्गज इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी LG ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी साझा की है। कंपनी के अनुसार, फ्रिज और दीवार के बीच कम से कम 4 इंच या लगभग 10 सेंटीमीटर का गैप जरूरी है। यह गैप हवा के संचार (वेंटिलेशन) के लिए जरूरी है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें