Whatsapp पर जल्द आने वाला है खास फीचर, यूजर्स एप में ही फॉरवर्ड मैसेज की कर पाएंगे जांच

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Mon, 23 Mar 2020 01:17 PM IST
विज्ञापन
Whatsapp soon launch fact check and verify forwarded message feature know all details in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

    वैसे तो व्हाट्सएप के प्लेटफॉर्म पर रोजाना लाखों मैसेज फॉरवर्ड होते हैं, जिनमें से कई सारे मैसेज पूरी तरफ फेक होते हैं। वहीं, व्हाट्सएप भी इन फर्जी मैसेज पर रोक लगाने के लिए लगातार काम करता रहता है। इस कड़ी में अब कंपनी एक कमाल का फीचर लेकर आने वाली है, जिसके जरिए यूजर्स एप में ही फॉरवर्ड मैसेज की विश्वसनियता की जांच कर सकेंगे। तो आइए जानते हैं व्हाट्सएप के इस अगामी फीचर के बारे में विस्तार से...

    Whatsapp, Whatsapp new features, whatsapp calling, whatsapp chatting, video calling
    Whatsapp, Whatsapp new features, whatsapp calling, whatsapp chatting, video calling

    व्हाट्सएप का नया फीचर ऐसे करेगा काम

    व्हाट्सएप के एप में यूजर्स को एक मैग्निफाइंग ग्लास का ऑप्शन दिखाई देगा। यूजर्स को जिस मैसेज की विश्वनियता की जांच करनी है, तो इसके लिए उस आइकन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद यूजर्स के सामने एक पॉप-अप आएगा, जिसमें लिखा होगा कि क्या आप इस मैसेज को वेब पर सर्च करना चाहते हैं। इतना करने के बाद मैसेज गूगल के प्लेटफॉर्म पर चला जाएगा। यहां पता चल जाएगा कि मैसेज फेक है या नहीं।

    whatsapp
    whatsapp

    ट्विटर यूजर ने इस फीचर को लेकर किया ट्वीट

    व्हाट्सएप के इस अगामी फीचर को लेकर ट्विटर यूजर Shrinivas G ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि इस फीचर के जरिए गूगल पर मैसेज की विश्वसनियता की जांच की जा सकेगी और इससे चंद मिनटों में फेक मैसेज का पता लग जाएगा। तो इस ट्वीट से माना जा सकता है कि व्हाट्सएप इस फीचर की टेस्टिंग कर रहा है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें