लॉकडाउन में भी घर बैठे वोटर कार्ड में करवा सकते हैं सुधार, जानें पूरा तरीका

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 14 Apr 2020 05:12 PM IST
विज्ञापन
coronavirus how to correct name and address in voter id card online during lockdown
Voter Id card

    कोरोना वायरस के कारण लोग अपने घरों में हैं। ऐसे में आप भी समय का सही इस्तेमाल कर उन कार्यों को कर सकते हैं, जिनके लिए आपको वक्त नहीं मिलता है। इनमें से एक कार्य वोटर आईडी कार्ड में सुधार करना है। वोटर आईडी कार्ड में सुधार करना इसलिए जरूरी है, क्योंकि यह दस्तावेज आपकी पहचान का प्रमाण देता है। तो ऐसे में आप वोटर कार्ड से संबंधित जानकारी को अपडेट करके समय का सदुपयोग कर सकते हैं।

    Voter Id Card
    Voter Id Card - फोटो : amar ujala

    ऐसे करें वोटर आईडी कार्ड में सुधार

    सबसे पहले आपको सरकारी वेबसाइट http://www.nvsp.in/ पर जाना होगा। इसके बाद नीचे की तरफ करेक्शन ऑफ एंटर इन इलेक्टोरल रोल के विकल्प पर क्लिक करना पड़ेगा।

    Voter Id Card
    Voter Id Card - फोटो : amar ujala

    इतना करने के बाद आपके सामने फॉर्म आठ ओपन हो जाएगा, जिसमें आपको नाम, नाम, विधान सभा/संसदीय निर्वाचन क्षेत्र, राज्य समेत कई जानकारियां भरनी होगी। इसके बाद आपको नीचे की तरफ भेजें का ऑप्शन दिखाई देगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें