हैकर्स कोरोना वायरस की आड़ में लोगों को बना रहे हैं निशाना, बचने में ये पांच टिप्स आएंगे बहुत काम

जहां एक तरफ पूरी दुनिया कोरोना संक्रमण को रोकने में लगी है, तो दूसरी तरफ हैकर्स लगातार फर्जी वेबसाइट और मोबाइल एप्स के जरिए लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं। हाल ही में WHO ने कहा था कि हैकर्स इस मुश्किल स्थिति का फायदा उठाकर फिशिंग अटैक को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे में गूगल के सेफ्टी सेंटर ने कुछ महत्वपूर्ण टिप्स साझा किए हैं, जिनके इस्तेमाल से आप अपने-आप को ऑनलाइन ठगी से बचा सकेंगे। तो आइए जानते हैं इन सेफ्टी टिप्स के बारे में...

ट्रस्टेड सोर्स चेक करें
अधिकतर हैकर्स सरकारी संगठन की पहचान चुराकर आपको ठगने का प्रयास करते हैं। तो ऐसे में आपको सरकार की आधिकारिक साइट पर जाकर उसमें दी गई जानकारी पर ही भरोसा करना चाहिए। यदि आप ऐसा नहीं करते है, तो इससे आपका नुकसान हो सकता है।

अपनी निजी जानकारी किसी के साथ न करें साझा
आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर और बैंक से जुड़ी जानकारी किसी के साथ शेयर नहीं करनी चाहिए, क्योंकि हैकर्स इस तरह की जानकारी का फायदा उठाकर आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। साथ ही यह भी ध्यान रखिए कि आपका बैंक कभी भी आपसे आपकी ई-मेल आईडी, पिन-कोड, अकाउंट नंबर और पासवर्ड नहीं पूछता है।
- Google की इन बातों का हमेशा रखें ध्यान, नहीं होंगे ऑनलाइन फ्रॉड और हैकिंग के शिकार
- गूगल पर सर्च करते हैं और ये टिप्स नहीं जानते हैं तो आप स्मार्ट नहीं हैं
- खरीदने जा रहे हैं स्मार्टफोन, तो जरूर रखें इन बातों का ध्यान, नहीं होगा जरा भी नुकसान
- स्मार्टफोन चार्ज करते समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान, नहीं होगा नुकसान