कोरोना वायरस: मोबाइल को साफ करते समय ना करें ये गलतियां, बर्बाद हो जाएगा फोन

कोरोना वायरस से इस वक्त 150 से अधिक देश परेशान हैं। कई देशों को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। लोगों को घर में ही रहने और काम करने की सलाह दी गई, क्योंकि कोरोना काफी तेजी से फैल रहा है। भारत में भी कोरोना वायरस से अभी तक तीन लोगों की मौत हो गई है।

साल 2017 में अमेरिकन मेडिकल जर्नल में एक रिपोर्ट प्रकाशित हुई थी जिसमें कहा गया था कि स्मार्टफोन पर टॉयलेट सीट के मुकाबले कई गुणा ज्यादा बैक्टीरिया होते हैं। ऐसे में कोरोना वायरस से बचने के लिए मोबाइल को भी साफ रखने की जरूरत है। मोबाइल को साफ रखने के लिए सबसे जरूरी बात यह है कि मोबाइल को किस तरह और किस केमिकल से साफ करें। गलत केमिकल से साफ करने पर आपका फोन खराब भी हो सकता है तो चलिए आज जानते हैं कि मोबाइल या किसी गैजेट को साफ करने के दौरान कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।

स्मार्टफोन को साफ करने के लिए भूलकर भी ब्लीचिंग पाउडर का इस्तेमाल ना करें। इससे फोन की डिस्प्ले खराब हो सकती है और बॉडी का कलर भी उड़ सकता है।