तरकीब: फोन में क्लोन एप का विकल्प नहीं और चलाना चाहते हैं दो व्हाट्सएप अकाउंट, काम आएंगे ये पांच एप्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 08 Sep 2021 02:18 PM IST
विज्ञापन
Best Android Apps To Run Dual WhatsApp on One Phone know name and features
multiple whatsapp - फोटो : amarujala

    जिंदगी में स्मार्टफोन (Smartphone) और सोशल मीडिया (Social Media) काफी गहरी पैठ बना चुके हैं। ऐसे में किसी भी शख्स के कई सोशल मीडिया अकाउंट होना भी आम बात बन चुकी है, लेकिन इन्हें मैनेज करने में कई बार काफी दिक्कत होती है। दरअसल, इन अकाउंट्स को डेस्कटॉप पर चलाना तो आसान होता है, क्योंकि वहां इन्हें बार-बार लॉगआउट या लॉगिन किया जा सकता है। हालांकि, स्मार्टफोन पर एक से ज्यादा अकाउंट चलाने में काफी समस्या होती है, क्योंकि व्हाट्सएप, टेलीग्राम आदि सोशल मीडिया नेटवर्किंग एप में लॉगआउट का बटन नहीं दिया गया है। इस दिक्कत से निपटने के लिए एंड्रॉयड यूजर्स को एप क्लोनर का इस्तेमाल करना पड़ता है। वैसे तो आजकल अधिकतर स्मार्टफोन में क्लोन एप का विकल्प मिलता है, लेकिन नए स्मार्टफोन्स में इस ऑप्शन को हटा लिया गया है। ऐसे में हम आपको उन पांच एंड्रॉयड एप्स से रूबरू करा रहे हैं, जो आपको स्मार्टफोन में व्हाट्सएप, फेसबुक या इंस्टाग्राम आदि के क्लोन बेहद आसानी से बना देंगे।

    Multi Parallel
    Multi Parallel - फोटो : PLAY STORE

    बेहद काम का है मल्टी पैरेलल एप

    मल्टी पैरेलल (Multi Parallel) एप में व्हाट्सएप (Whatsapp), फेसबुक मैसेंजर (Facebook Massenger), फेसबुक (Facebook), लाइन और इंस्टाग्राम आदि उन एप्लिकेशन को चलाया जा सकता है, जिन्हें गूगल प्ले सर्विसेज और गूगल प्ले गेम्स सपोर्ट करता है। इसका मतलब यह है कि मल्टी पैरेलल में आप मल्टीपल प्ले गेम्स अकाउंट चला सकते हैं।

    2Accounts
    2Accounts - फोटो : PLAY STORE

    टूअकाउंट्स भी बेहद बेहतरीन

    अगर आप अपने पसंदीदा एप्स का क्लोन बनाने के लिए किसी एंड्रॉयड एप को ढूंढ रहे हैं तो टूअकाउंट्स (2Accounts) काफी कारगर साबित हो सकता है। दरअसल, इसमें व्हाट्सएप, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम, ट्विटर, मैसेंजर आदि का क्लोन बनाया जा सकता है। टूअकाउंट्स का इंटरफेस भी काफी साफ-सुथरा है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें