Amazon Festive Sale: इन पांच तरीकों से बचा सकते हैं पैसे, पा सकते हैं बेहतर डील

अमजेन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल (Amazon Great Indian Festival) 2023 की शुरुआत 8 अक्तूबर से होने जा रही है, लेकिन उससे पहले यह सेल प्राइम मेंबर्स के लिए आज यानी 7 अक्तूबर से ही शुरू हो गई है। ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल अमेजन की साल की सबसे बड़ी सेल होती है। अमेजन की इस सेल में स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स, कपड़े और अन्य प्रोडक्ट पर शानदार छूट मिलती है लेकिन सभी लोग इसका फायदा नहीं उठा पाते हैं, क्योंकि उन्हें पता ही नहीं होता है कि सेल का फायदा कैसे उठाएं। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको इस सेल में बेस्ट डील पाने का तरीका बताएंगे।

अमेजन कूपन का इस्तेमाल करें
आप जब भी अमेजन से शॉपिंग करते हैं तो आपको कुछ कूपन मिलते हैं। इस कूपन के बारे में बहुत ही कम लोगों को जानकारी होती है लेकिन यह आपके अकाउंट में पड़ा रहता है। बेहतर डील के लिए अमेजन कूपन का इस्तेमाल कर सकते हैं। कूपन के जरिए आपको 5,000 रुपये तक की छूट मिल सकती है। अलग-अलग कैटेगरी के प्रोडक्ट के लिए अलग-अलग कूपन मिलते हैं।

Lightning deals
सेल शुरू होने के बाद लाइटनिंग डील को एक बार जरूर चेक करें। लाइटनिंग डील्स हर रोज 2-3 घंटे के लिए ही रहती है। इस डील को Today's deals नाम से भी जाना जाता है।
- काम की बात: WhatsApp से दिल्ली मेट्रो का टिकट कैसे बुक करें, फटाफट जानें
- SmartPhone: अक्तूबर 2023 में खरीदने के लिए बेस्ट हैं ये स्मार्टफोन, कई फ्लैगशिप फीचर्स मिलेंगे, देखें लिस्ट
- Adult Content: X, यूट्यूब और टेलीग्राम को सरकार का नोटिस, बाल यौन शोषण सामग्री हटाने का आदेश, जानें पूरा मामला
- Amazon Sale: अमेजन फेस्टिवल सेल 2023 में स्मार्टफोन पर मिलेगा दमदार डिस्काउंट, iPhone भी मिलेंगे सस्ते में