एसी टिप्स: AC रिमोट का ये बटन कर देगा बिजली बिल कम, ज्यादातर लोग नहीं जानते ये ट्रिक
AC Electricity Saving Tips:
गर्मी में AC चलाना जरूरी हो जाता है, लेकिन बढ़ता बिजली बिल परेशान करता है। खास बात यह है कि आपके AC रिमोट में ही एक ऐसा फीचर मौजूद है, जिससे 20-30% तक बिजली बचाई जा सकती है, लेकिन ज्यादातर लोग इसके बारे में जानते ही नहीं।

गर्मी का मौसम आते ही घरों में एयर कंडीशनर (AC) का इस्तेमाल तेजी से बढ़ जाता है। AC जहां तपती गर्मी से राहत देता है, वहीं महीने के अंत में आने वाला भारी बिजली बिल कई लोगों के लिए चिंता का कारण बन जाता है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इसी AC के रिमोट में एक ऐसा फीचर मौजूद होता है, जो आपकी बिजली की खपत को काफी हद तक कम कर सकता है।

क्या है Eco Mode?
इस खास फीचर को Eco Mode या Energy Saving Mode कहते हैं। जैसे ही आप इस मोड को ऑन करते हैं, AC अपनी पूरी क्षमता पर लगातार काम नहीं करता, बल्कि जरूरत के हिसाब से खुद को एडजस्ट करता है। यह फीचर इस तरह डिजाइन किया गया है कि कम बिजली खर्च करते हुए भी कमरे को ठंडा रखा जा सके।

कूलिंग के साथ बचाता है बिजली
इस मोड का एक छोटा सा फर्क यह है कि कमरे को ठंडा होने में सामान्य से थोड़ा ज्यादा समय लग सकता है। हालांकि, लंबे समय में यह आपकी जेब पर पड़ने वाले बोझ को कम कर देता है। अनुमान के मुताबिक, Eco Mode का इस्तेमाल करने से 20 से 30 प्रतिशत तक बिजली की बचत की जा सकती है।
- Online Gaming Act: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग प्राधिकरण का गठन किया, 1 मई से लागू होंगे नए नियम
- BHIM UPI में बड़ा अपडेट: अब एप में ही चेक करें CIBIL स्कोर, फाइनेंशियल हेल्थ पर रखें सीधी नजर
- Electricity Bill Scam: बिजली कटने का मैसेज आ रहा है? कहीं आपके साथ भी न हो जाए बुलंदशहर जैसा स्कैम!
- AI Labelling: एआई से बने फोटो-वीडियो पर पूरे समय दिखाना होगा 'लेबल', सरकार ने प्रस्ताव पर 7 मई तक मांगे सुझाव