BHIM UPI में बड़ा अपडेट: अब एप में ही चेक करें CIBIL स्कोर, फाइनेंशियल हेल्थ पर रखें सीधी नजर
BHIM UPI CIBIL Score:
अगर आप BHIM UPI एप इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। अब यूजर्स एप के अंदर ही अपना CIBIL स्कोर और क्रेडिट रिपोर्ट देख सकेंगे। NPCI के इस नए फीचर से डिजिटल पेमेंट के साथ आपकी फाइनेंशियल प्लानिंग भी आसान हो जाएगी।

विस्तार
डिजिटल पेमेंट को और ज्यादा आसान और उपयोगी बनाने के लिए नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने बड़ा कदम उठाया है। अब BHIM UPI एप इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स सीधे एप के अंदर ही अपना क्रेडिट स्कोर चेक कर सकेंगे। इस नए फीचर के आने से यूजर्स को अपनी फाइनेंशियल हेल्थ ट्रैक करने के लिए अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
NPCI और CIBIL के बीच हुआ करार
NPCI ने जानकारी दी है कि उसकी यूनिट BHIM सर्विसेज ने TransUnion CIBIL के साथ साझेदारी की है। इस सहयोग के बाद अब यूजर्स BHIM ऐप पर ही अपना CIBIL स्कोर और क्रेडिट रिपोर्ट देख सकते हैं। खास बात यह है कि यूजर्स की अनुमति के बिना कोई भी क्रेडिट डेटा एक्सेस नहीं किया जाएगा, जिससे उनकी प्राइवेसी पूरी तरह सुरक्षित रहेगी।
इस वर्जन में मिलेगा नया फीचर
BHIM UPI एप में क्रेडिट स्कोर चेक करने का फीचर वर्जन 4.0.19 और उससे ऊपर के वर्जन में उपलब्ध कराया गया है। इस अपडेट का उद्देश्य एप को सिर्फ पेमेंट तक सीमित न रखकर उसे एक फुल-फाइनेंशियल टूल बनाना है, जिससे यूजर्स अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर ढंग से समझ सकें।
बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन भी हुआ शुरू
इससे पहले मार्च महीने में NPCI BHIM सर्विसेज लिमिटेड ने एप में बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन की सुविधा शुरू की थी। इसके तहत यूजर्स फिंगरप्रिंट या फेस रिकॉग्निशन के जरिए 5,000 रुपये तक का यूपीआई ट्रांजैक्शन आसानी से कर सकते हैं। इससे पेमेंट प्रक्रिया पहले से ज्यादा सुरक्षित और तेज हो गई है।
कई उपयोगी फीचर्स से लैस है BHIM एप
भारत का अपना UPI एप BHIM शहरों के साथ-साथ गांवों में भी तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। यह एप 15 से ज्यादा भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है। इसमें एक्सपेंस स्प्लिटिंग, फैमिली मोड और स्पेंडिंग एनालिटिक्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो यूजर्स को बेहतर तरीके से अपने खर्च को मैनेज करने में मदद करते हैं।
BHIM एप में ऐसे चेक करें क्रेडिट स्कोर:
- एप अपडेट करें:सुनिश्चित करें कि आप BHIM एप के संस्करण 4.0.19 या उससे ऊपर का उपयोग कर रहे हैं।
- लॉग इन करें:BHIM एप खोलें और अपने पिन (PIN) का उपयोग करके लॉग इन करें।
- क्रेडिट स्कोर सेक्शन:होम स्क्रीन पर नीचे स्क्रॉल करें और Free CIBIL Score या CIBIL Score विकल्प पर क्लिक करें।
- विवरण दर्ज करें:अपना पैन (PAN) कार्ड नंबर, पहला नाम और अंतिम नाम (जैसा कि पैन कार्ड पर है) भरें।
- सहमति दें:नियम और शर्तों को स्वीकार करें और Proceed पर क्लिक करें।
- स्कोर देखें:आपका CIBIL स्कोर और विस्तृत रिपोर्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
- Electricity Bill Scam: बिजली कटने का मैसेज आ रहा है? कहीं आपके साथ भी न हो जाए बुलंदशहर जैसा स्कैम!
- AI Labelling: एआई से बने फोटो-वीडियो पर पूरे समय दिखाना होगा 'लेबल', सरकार ने प्रस्ताव पर 7 मई तक मांगे सुझाव
- Bixonimania: इंसान तो इंसान, AI भी हुआ फेल! फर्जी बीमारी के जाल में फंसे ChatGPT और Gemini
- Cooling Tips: तपती गर्मी में आपका नॉर्मल कूलर भी देगा AC जैसी बर्फीली ठंडक! बस आज ही कर लें ये 4 जरूरी काम