Aadhaar Update: अभी भी फ्री में अपडेट कर सकते हैं आधार कार्ड, 14 दिसंबर है आखिरी डेट

यदि आपका भी आधार कार्ड (Aadhaar Card) 10 साल पहले बना है तो आपको अपने आधार कार्ड को अपडेट (Aadhaar Card Update) करना होगा। कुछ महीने पहले तक तो आधार अपडेट की कोई जरूरत नहीं थी, लेकिन अब सरकार ने कहा है कि यदि आपका आधार कार्ड (Aadhaar card) 10 साल से पुराना है या 10 साल में एक बार भी अपडेट नहीं हुआ है तो आपको अपने आधार कार्ड को अपडेट कराना होगा। आधार अपडेट की सुविधा 14 दिसंबर 2023 तक फ्री है और उसके बाद पैसे देने पड़ सकते हैं। आइए जानते हैं कि घर बैठे आप फ्री में अपने आधार कार्ड को कैसे अपडेट कर सकते हैं...

आधार अपडेट के जरिए जरूरी डॉक्यूमेंट
आधार अपडेट के लिए आपको दो जरूरी डॉक्यूमेंट की जरूरत होगी। पहला पहचान पत्र और दूसरा एड्रेस प्रूफ। आमतौर पर आधार अपडेट के लिए आधार सेंटर पर 50 रुपये का शुल्क लगता है लेकिन UIDAI के मुताबिक 14 दिसंबर तक यह सेवा फ्री है। पहचान पत्र के तौर पर आप वोटर कार्ड दे सकते हैं।

मोबाइल या लैपटॉप से UIDAI की वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद अपडेट आधार के विकल्प पर क्लिक करें। अब आधार नंबर डालकर ओटीपी के जरिए लॉगिन करें।
- Do Not Disturb: सभी एंड्रॉयड मोबाइल फोन पर मार्च से मिलेगी ट्राई के डू-नॉट-डिस्टर्ब एप की सेवा, पढ़ें पूरी खबर
- WC Final 2023: पीएम मोदी का यह वीडियो Youtube पर कर रहा सबसे ऊपर ट्रेंड, सात घंटे में 28 लाख लोगों ने देखा
- Tech News: WhatsApp से अब लिंक कर सकेंगे ई-मेल आईडी, जल्द मिलेगा नया अपडेट
- Fraud Alert: दिल्ली के डॉक्टर ने रिफंड के लिए कैब कंपनी को किया फोन, हो गया पांच लाख रुपये का नुकसान