Aadhaar App: अब एक आधार एप में जोड़ें परिवार के 5 सदस्यों के कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Thu, 23 Jul 2026 05:47 PM IST
सार

Aadhaar App Add Profile:

बार-बार अलग-अलग लोगों का आधार कार्ड खोजने की झंझट अब खत्म हो सकती है। नए Aadhaar App में एक ही स्मार्टफोन पर परिवार के पांच सदस्यों तक की आधार प्रोफाइल जोड़ने की सुविधा मिल रही है। जानिए एक आधार एप में परिवार के 5 अलग-अलग सदस्यों की प्रोफाइल कैसे जोड़ी जा सकती है।

विज्ञापन
aadhaar app add multiple family members profile how to add 5 aadhaar cards
एक आधार एप में जोड़ सकते हैं परिवार के 5 सदस्यों के कार्ड - फोटो : अमर उजाला

    अगर आपके घर में कई लोगों के आधार कार्ड की जरूरत अक्सर पड़ती है, तो नया Aadhaar App आपके लिए काफी काम का साबित हो सकता है। इस ऐप की मदद से अब सिर्फ अपना ही नहीं, बल्कि परिवार के पांच सदस्यों तक की आधार प्रोफाइल एक ही स्मार्टफोन में सुरक्षित रखी जा सकती है। इससे हर बार अलग-अलग आधार कार्ड खोजने या फोटो रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आइए स्टेप बाय स्टेप तरीका जानते हैं...

    ई-आधार
    ई-आधार - फोटो : Adobe Stock

    स्टेप-1

    सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में नया Aadhaar App डाउनलोड और इंस्टॉल करें। इसके बाद अपनी जानकारी दर्ज करके एप में लॉग-इन करें।

    आधार एप
    आधार एप - फोटो : instagram

    स्टेप-2

    लॉग-इन होने के बाद एप के Profile सेक्शन में जाएं। यहां आपको Add Profile का विकल्प दिखाई देगा। इस पर टैप करने के बाद जिस सदस्य का आधार जोड़ना है, उसका 12 अंकों का Aadhaar नंबर दर्ज करें।अगर नंबर टाइप नहीं करना चाहते, तो आधार कार्ड पर मौजूद QR Code को स्कैन करके भी प्रोफाइल जोड़ी जा सकती है। इससे जरूरी जानकारी अपने आप एप में भर जाएगी।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें