ये 6 संकेत बताते हैं कि आपका फोन और बैंक अकाउंट हो चुका है हैक

आजकल ऑनलाइन दुनिया में कोई भी खतरे से खाली नहीं है। आए दिन डाटा लीक हो रहा है तो कई बार फोन, कंप्यूटर और लैपटॉप को ही हैकर्स हैक कर ले रहे हैं। अब सवाल यह है कि कैसे पता चलेगा कि आपका स्मार्टफोन या कंप्यूटर हैक हो गया है? चलिए हम आपको इसके 6 संकेत बताते हैं।

शॉपिंग के मैसेज
फोन के हैक होने का सबसे बड़ा संकेत यह है कि आपके पास ट्रांजेक्शन के मैसेज मिलने लगते हैं। कई बार ऐसा होता है कि उन प्रोडक्ट्स के मैसेज आपको मिलने लगते हैं जिन्हें आपने खरीदा ही नहीं है। इसका मतलब है कि आपके क्रेडिट या डेबिट कार्ड का डिटेल किसी के हाथ लग गया है। पेमेंट डिटेल की जानकारी हैकर्स को आपकी शॉपिंग साइट से मिल सकती है या फिर आपके फोन और ईमेल से मिल सकती है।

फोन और कंप्यूटर का अचानक से स्लो हो जाना
अगर आपका स्मार्टफोन या कंप्यूटर हद से ज्यादा स्लो चल रहा है तो सावधान हो जाएं। कई बार हैकर्स आपके सिस्टम का इस्तेमाल बिट्क्वॉइन की माइनिंग के लिए करते हैं। इसके अलावा इंटरनेट स्पीड अच्छी होने के बाद भी फोन पर वीडियो स्लो चल रहा है तो सावधान हो जाने की जरूरत है।