सैमसंग ने नए वेरियंट में पेश किए गैलेक्सी नोट 9, गैलेक्सी एस9 प्लस

सैमसंग ने भारत में अपने दो फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी नोट 9 और गैलेक्सी एस9 प्लस को नए कलर वेरियंट में उतारा है। सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 को लिमिटेड एडिशन एल्पाइन व्हाइट और गैलेक्सी एस9 प्लस को डुअल टोन रेडियंट पोलरिश ब्लू कलर वेरियंट में खरीदा जा सकता है। कंपनी ने अपने एक बयान में कहा है कि इन दोनों फोन के नए वेरियंट को क्रिसमस से पहले बाजार में उपलब्ध कराया जाएगा।
नए वेरियंट के आने के साथ ही सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 भारत में अब ओशन ब्लू, मिडनाइट ब्लैक, मेटैलिक कॉपर, लैवेंडर पर्पल और नए एल्पाइन व्हाइट कलर वेरियंट में उपलब्ध है और वहीं गैलेक्सी एस9 प्लस को मिडनाइट ब्लैक, कोरल ब्लू, लाइलैक पर्पल, सनराइज गोल्ड, बरंडी रेड और लेटेस्ट पोलरिश ब्लू कलर वेरियंट में खरीदा जा सकता है। सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 गैलेक्सी नोट 9 का नया एल्पाइन व्हाइट कलर वेरियंट 128 जीबी की स्टोरेज में मिलेगा और इसकी कीमत 67,900 रुपये है। वहीं गैलेक्सी एस9 प्लस पोलरिश ब्लू 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा और इसकी कीमत 64,900 रुपये है।
सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 की स्पेसिफिकेशन
सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 में डुअल सिम सपोर्ट और एंड्रॉयड ओरियो 8.1 मिलेगा। फोन में 6.4 इंच की क्वॉड एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1440x2960 पिक्सल है। फोन में 6 व 8 जीबी रैम और 128 जीबी व 512 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। भारत में यह फोन इनहाउस एक्सिनॉज 9810 प्रोसेसर के साथ मिलेगा जबकि अन्य बाजार में इसमें स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ आएगा। सैमसंग का दावा है कि गैलेक्सी नोट की डाउनोडिंग स्पीड 1.2Gbps है।
सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 का कैमरा
फोन के कैमरे के बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा है जिसमें दोनों कैमरे 12 मेगापिक्सल के हैं। इनमें से एक लेंस का अपर्चर f/1.5 और दूसरे का f/2.4 है। वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का f/1.7 अपर्चर वाला है। रियर में मौजूद दोनों कैमरे के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन और 10x ऑप्टिकल जूम मिलेगा। इसके अलावा कैमरे के साथ एआर इमोजी का भी सपोर्ट मिलेगा। रियर कैमरे से 4के वीडियो भी रिकॉर्ड किया जा सकेगा।
ये भी पढ़ेंः फेसबुक ने कहा- हमारी कम्यूनिटी के खिलाफ है 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी', वेबसाइट का लिंक किया बैन
सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 की कनेक्टिविटी और बैटरी
कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G VoLTE, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0, जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी और 3.5एमएम का हेडफोन जैक है। फोन के बैक में कैमरे के नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन में 4000mAh की बैटरी है जो फास्ट और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वाटर और डस्टप्रूफ के लिए गैलेक्सी नोट 9 को आईपी 68 रेटिंग मिली है। कैमरे के नीचे आयताकार आकार में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है