अलर्ट: एक जनवरी से बंद हो जाएंगे इन लोगों के Gpay, Paytm, Phonepe अकाउंट, उससे पहले कर लें यह काम
NPCI ने अपनी नई गाइडलाइन में कहा है कि यदि कोई यूपीआई यूजर एक साल तक अपने यूपीआई अकाउंट से किसी भी तरह का कोई ट्रांजेक्शन नहीं करता है तो उसकी यूपीआई आईडी बंद कर दी जाएगी। यदि इस दौरान कोई यूजर बैलेंस भी चेक करता है तो उसकी आईडी बंद नहीं होगी।

यदि आप भी यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) का इस्तेमाल करते हैं तो नए साल में आपको बड़ा झटका लगने वाला है। नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने यूपीआई यूजर्स के लिए एक नई गाइडलाइन जारी की है। सरकार की ओर से कुछ दिन पहले ही कहा गया है कि एक लापरवाही के कारण आपका यूपीआई अकाउंट, यूपीआई आईडी बंद हो सकती है। इस फैसले से अमेजनपे, गूगलपे, फोनपे, पेटीएम, मोबिक्विक जैसे एप्स के यूजर्स प्रभावित होंगे।

एनपीसीआई की गाइडलाइन में क्या है?
एनपीसीआई ने अपनी नई गाइडलाइन में कहा है कि यदि कोई यूपीआई यूजर एक साल तक अपने यूपीआई अकाउंट से किसी भी तरह का कोई ट्रांजेक्शन नहीं करता है तो उसकी यूपीआई आईडी बंद कर दी जाएगी। यदि इस दौरान कोई यूजर बैलेंस भी चेक करता है तो उसकी आईडी बंद नहीं होगी।

एनपीसीआई ने कहा, 'डिजिटल भुगतान के क्षेत्र में ग्राहकों के लिए सुरक्षित लेनदेन अनुभव सुनिश्चित करने के लिए बैंकिंग प्रणाली के भीतर अपनी जानकारी की नियमित रूप से समीक्षा और सत्यापन करना आवश्यक है। यूजर्स खाते से लिंक अपने मोबाइल नंबर को तो बदल लेते हैं लेकिन उस नंबर से जुड़े यूपीआई अकाउंट को बंद नहीं करते।'
- Crypto Ban: भारत में ब्लॉक होंगी Binance समेत ये नौ जैसी क्रिप्टो साइट, सरकार ने भेजा कारण बताओ नोटिस
- ERNIE: लॉन्चिंग के साथ ही हिट हो गया Baidu का चैटबॉट, चैटजीपीटी की राह होगी मुश्किल
- Alert: पासवर्ड मैनेजर ही लीक कर रहे हैं आपका पासवर्ड, IIIT हैदराबाद ने की पुष्टि, इनसे बचकर रहें
- iPhone Hacking Alert: सरकार ने अमेरिकी रिपोर्ट को किया खारिज, कहा- हमने एपल पर कोई दबाव नहीं बनाया