ERNIE: लॉन्चिंग के साथ ही हिट हो गया Baidu का चैटबॉट, चैटजीपीटी की राह होगी मुश्किल
ERNIE के यूजर्स की संख्या 100 मिलियन के आंकड़े को पार कर गई है। इसी साल अगस्त में ERNIE की लॉन्चिंग हुई थी। ERNIE के फाउंडेशन मॉडल 4.0 में महज दो महीने में 32% की ग्रोथ देखने को मिली है।

विस्तार
चाइनीज इंटरनेट सेवा प्रदाता और सर्च इंजन कंपनी Baidu ने एआई बॉट ERNIE लॉन्चिंग के साथ ही हिट हो गया है। ERNIE के यूजर्स की संख्या 100 मिलियन के आंकड़े को पार कर गई है। इसी साल अगस्त में ERNIE की लॉन्चिंग हुई थी। ERNIE के फाउंडेशन मॉडल 4.0 में महज दो महीने में 32% की ग्रोथ देखने को मिली है।
Baidu के दावे के मुताबिक इस बॉट से अभी तक 3.7 बिलियन शब्द तैयार किए गए हैं और यह आंकड़ा सिर्फ दफ्तर का है यानी कंपनियों ने अपने काम के लिए इसका इस्तेमाल किया है। ERNIE बॉट चीन में एक बड़ा टूल बनकर उभरा है।
ऑफिस में इसका इस्तेमाल बड़े स्तर पर हो रहा है। चीन में करीब 2 मिलियन से अधिक प्रोफेशनल इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। इसकी मदद से 3.7 मिलियन कोड तैयार किए गए हैं। ERNIE बॉट ने 50 लाख यूजर्स के लिए ट्रेवल प्लान भी किया है। इसके अलावा इसने 10.83 मिलियन मैसेज लिखे हैं जिन्हें 20 मिलियन से अधिक लाइक्स मिले हैं।
- Alert: पासवर्ड मैनेजर ही लीक कर रहे हैं आपका पासवर्ड, IIIT हैदराबाद ने की पुष्टि, इनसे बचकर रहें
- iPhone Hacking Alert: सरकार ने अमेरिकी रिपोर्ट को किया खारिज, कहा- हमने एपल पर कोई दबाव नहीं बनाया
- US: कंटेंट चोरी कर रहा ओपनएआई, न्यूयॉर्क टाइम्स ने चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी और माइक्रोसॉफ्ट पर ठोका मुकदमा
- Update: बदलने वाला है WhatsApp का लुक, वेब वर्जन में आ रहा है नया साइडबार