शाओमी ने लांच किया Diwali with Mi सेल, 1 रुपया में मिलेगा पोको एफ1 स्मार्टफोन

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 22 Oct 2018 01:18 PM IST
Xiaomi mobile Diwali Sale From October 23-25
Diwali with Mi

    शाओमी ने हर साल की तरह इस साल भी दिवाली के खास मौके पर दिवाली विद एमआई फेस्टिव सेल का आयोजन करने जा रही है। शाओमी के दिवाली विद एमआई फेस्टिव सेल की शुरुआत 23 अक्टूबर से होगी और 25 अक्टूबर तक चलेगी। 2 दिनों तक चलने वाली इस सेल में स्मार्टफोन, ट्रैवल बैग, इयरफोन, पावरबैंक जैसे प्रोडक्ट्स पर छूट मिलेगी। वहीं हर रोज 1 रुपये वाली सेल का भी आयोजन होगा जिसमें ग्राहकों को सिर्फ 1 रुपया में 20,999 रुपये वाला पोको एफ1 स्मार्टफोन खरीदने का मौका मिलेगा। तो आइए शाओमी के इस के बारे में जानते हैं विस्तार से।

    Diwali With Mi
    Diwali With Mi

    सबसे पहले आपको बता दें कि इस सेल में रेडमी नोट 5 प्रो 12,999 रुपये में मिलेगा। इसके अलावा रेडमी वाय2 का 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट 10,999 रुपये में मिलेगा जबकि इसकी कीमत 12,999 रुपये है। शाओमी की इस सेल में एमआई एलईडी टीवी 4ए 43 इंच वाला मॉडल 21,999 रुपये में मिलेगा। बता दें कि इस टीवी को 22,999 रुपये में लांच किया गया था।

    Diwali With Mi
    Diwali With Mi

    अब एसेसरीज की बात करें तो एमआई ब्लूटूथ हेडफोन 799 रुपये, एमआई बेसिक इयरफोन 349 रुपये, एमआई इयरफोन 599 रुपये, एमआई ब्लूटूथ ऑडियो रीसीवर 899 रुपये और एमआई ब्लूटूथ स्पीकर बेसिक 1,599 रुपये में मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें