शाओमी की नंबर 1 फैन सेल शुरू, 1 रुपये में खरीदें RedMi 5A, RedMi Y1 Lite

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Wed, 20 Dec 2017 06:16 PM IST
विज्ञापन
Xiaomi Number 1 Mi Fan Sale, Buy redmi 5a, redmi y1 lite at Rs 1 Flash Sales
Xiaomi Number 1 Mi Fan Sale

    शाओमी ने 20 दिसंबर, बुधवार यानी आज से नंबर वन फैन सेल शुरू हो गई है। क्रिसमस के खास मौके परmi.comऔरFlipkartआयोजित इस सेल में स्मार्टफोन समेत कई सारे प्रोडक्ट छूट मिलेगी। साथ ही 1 रुपये में रेडमी 5ए और रेडमी वाय1 लाइट खरीदने का मौका मिलेगा। यह सेल बुधवार दोपहर 12 बजे से शुरू होगी और 21 दिसंबर तक चलेगी। इन स्मार्टफोन पर मिलेगी।

    Xiaomi Number 1 Mi Fan Sale
    Xiaomi Number 1 Mi Fan Sale

    इस सेल में Xiaomi Mi MIX 2, एमआई मैक्स 2, शाओमी रेडमी 4, शाओमी रेडमी नोट 4, शाओमी एमआई ए1 और रेडमी वाय1 लाइट पर छूट मिलेगी। मिक्स 2 को 35,999 रुपये की जगह 32,999 रुपये में, Mi Max 2, 14,999 रुपये की जगह 12,999 रुपये में और Redmi 4 को 1 हजार रुपये की छूट के साथ खरीदा जा सकेगा। नोट पर भी 1,000 रुपये की छूट मिल रही है।

    Xiaomi Number 1 Mi Fan Sale
    Xiaomi Number 1 Mi Fan Sale

    इसके अलावा मोबाइल केस और कवर पर 100 रुपये तक की छूट मिलेगी। वहीं 20000 एमएएच के एमआई पावर बैंक 2आई को 1,999 रुपये की जगह 1,499 में खरीदा जा सकेगा। 10000 एमएएच वाला एमआई पावर बैंक 2आई 1,199 रुपये की जगह 799 रुपये में उपलब्ध होगा। वहीं Mi Band HRX Edition Black 1,299 रुपये में मिल रहा है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें