2 हजार रुपये सस्ता हुआ श्याओमी का स्मार्टफोन, जानिए नई कीमत
विज्ञापन

श्याओमी ने भारत में अपने श्याओमी मी 5 स्मार्टफोन की कीमत 2,000 रुपये कम कर दी है। श्याओमी इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन ने यह जानकारी ट्वीट कर दी है। Mi 5 स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट और mi.com पर उपलब्ध है। लॉन्च के समय इस फोन की कीमत 24,999 रुपये थी और अब यह 22,999 रुपये में उपलब्ध है।

भारत में यह फोन 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ है। यह 5.5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ है। जिसकी डेंसिटी 428 पीपीआई है।

यह एड्रीनो 530 जीपीयू और क्वालकॉम के नवीनतम और सबसे दमदार स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर के साथ है। यह नैनो डुअल सिम सपोर्ट करता है। श्याओमी एमआई 5 MIUI 7 एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित है।
विज्ञापन