सैमसंग के फोन पर भारी छूट, 5 हजार रुपये सस्ता हुआ फोन

टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Sat, 27 Aug 2016 04:56 PM IST
Samsung Galaxy S7, S7 Edge get a price cut of Rs 5,000 each

    सैमसंग ने भारतीय बाजार में गैलेक्सी एस7 और गैलेक्सी एस7 ऐज की कीमत में भारी कटौती की है। मुंबई स्थित मोबाइल रिटेलर महेश टेलीकॉम ने इसकी जानकारी ट्विटर पर शेयर की है। उनके मुताबिक दोनों स्मार्टफोन की कीमतें 5,000 रुपये कम हो गई हैं।

    सैमसंग के फोन पर भारी छूट, 5 हजार रुपये सस्ता हुआ फोन

    सैमसंग गैलेक्सी एस7 अब भारत में 43,400 रुपये और सैमसंग गैलेक्सी एस7 ऐज 50,900 रुपये की कीमत पर उपलब्‍ध होगा। ये कीमतें 32 जीबी वेरिएंट की हैं। लॉन्च के समय सैमसंग गैलेक्‍सी एस7 की कीमत 48,900 रुपये और सैमसंग गैलेक्सी एस7 ऐज की कीमत 56,900 रुपये थी।

    सैमसंग के फोन पर भारी छूट, 5 हजार रुपये सस्ता हुआ फोन

    इसके अलावा इन दोनों स्मार्टफोन की खरीद के साथ कस्टमर 1990 की कीमत पर गियर वीआर हैडसेट भी खरीद सकते हैं। ऑफर के अलावा गियर वीआर हैडसेट की कीमत 8,200 रुपये है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें