2 हजार रुपये सस्ता हुआ श्याओमी का स्मार्टफोन, जानिए नई कीमत

टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Wed, 24 Aug 2016 11:32 AM IST
Xiaomi Mi 5 now available at Rs 22999 on Flipkart and Mi.com

    श्याओमी ने भारत में अपने श्याओमी मी 5 स्मार्टफोन की कीमत 2,000 रुपये कम कर दी है। श्याओमी इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन ने यह जानकारी ट्वीट कर दी है। Mi 5 स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट और mi.com पर उपलब्ध है। लॉन्च के समय इस फोन की कीमत 24,999 रुपये थी और अब यह 22,999 रुपये में उपलब्‍ध है।

    2 हजार रुपये सस्ता हुआ श्याओमी का स्मार्टफोन, जानिए नई कीमत

    भारत में यह फोन 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ है। यह 5.5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ है। जिसकी डेंसिटी 428 पीपीआई है।

    2 हजार रुपये सस्ता हुआ श्याओमी का स्मार्टफोन, जानिए नई कीमत

    यह एड्रीनो 530 जीपीयू और क्वालकॉम के नवीनतम और सबसे दमदार स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर के साथ है। यह नैनो डुअल सिम सपोर्ट करता है। श्‍याओमी एमआई 5 MIUI 7 एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें