Xiaomi की ब्लैक फ्राइडे सेल इस दिन होगी शुरू, कम कीमत में खरीद सकेंगे स्मार्टफोन

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 26 Nov 2019 02:22 PM IST
Xiaomi Black Friday Sale 2019 Start On 29 November Big Discount On Mobiles
Xiaomi Black Friday Sale - फोटो : GadgetsFlix / Twitter

    चीन की स्मार्टफोन मेकर कंपनी शाओमी सबसे बड़ी ब्लैक फ्राइडे सेल (Xiaomi Black Friday Sale 2019) को शुरू करने वाली है। यह सेल 29 नवंबर से लकर 2 दिसंबर तक चलेगी। ग्राहक शाओमी की आधिकारिक वेबसाइट एमआई डॉट कॉम के साथ ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और अमेजन पर से कम कीमत में शानदार स्मार्टफोन खरीद सकेंगे।

    सूत्रों की मानें तो ग्राहकों को कंपनी के डिवाइसेज की खरीदारी पर आकर्षक डिस्काउंट और ऑफर्स मिलेंगे। आमतौर पर सभी कंपनियां इस सेल को साल के आखिर में पेश करती हैं, लेकिन शाओमी ने एक महीना पहले ही इस सेल को पेश किया है। तो आइए जानते हैं कि आप इस सेल का किस तरह से फायदा उठा सकेंगे...

    Redmi Note 7 pro
    Redmi Note 7 pro

    शाओमी चुनिंदा डिवाइसेज पर देगी डिस्काउंट

    कंपनी ने अब तक ब्लैक फ्राइडे सेल में मिलने वाले ऑफर्स को लेकर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है। लीक रिपोर्ट की मानें तो ग्राहकों को रेडमी नोट 7 प्रो, शाओमी एमआई ए3, रेडमी 7ए और रेडमी 5 जैसे स्मार्टफोन पर शानदार ऑफर्स और डिस्काउंट मिलेंगे। कंपनी ने सोमवार को रेडमी नोट 8 प्रो के नए कलर वेरियंट को भारतीय बाजार में उतारा था।

    Xiaomi logo
    Xiaomi logo - फोटो : social media

    एमआई नोट 10 को किया था लॉन्च

    कंपनी ने कुछ दिनों पहले एमआई नोट 10 को चीन में लॉन्च किया था। इसके बाद से ही माना जा रहा है कि कंपनी जल्द ही इस फोन को भारत में पेश कर सकती है। वहीं, दूसरी तरफ लीक रिपोर्ट की मानें तो शाओमी इस फोन को इस सेल के दौरान लॉन्च कर सकता है। भारतीय यूजर्स को इस फोन में 108 मेगापिक्सल का कैमरा और दमदार प्रोसेसर का सपोर्ट मिलेगा। वहीं, यह फोन वनप्लस और गैलेक्सी सीरीज को कड़ी टेक्कर देगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें