Work From Home के लिए ये रिचार्ज प्लान हैं एकदम बेस्ट, मिलेगा हाई-स्पीड डाटा

कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के कारण अधिकतर लोग वर्क फ्रॉम होम यानी घर से दफ्तर का काम कर रहे हैं। ऐसे में लोगों को अच्छे डाटा प्लान की जरूरत है। इसलिए आज हम घर से काम करने वाले लोगों के लिए रिलायंस जियो, एयरटेल, बीएसएनएल और वोडाफोन के कुछ चुनिंदा रिचार्ज प्लान लेकर आए हैं, जिनमें कॉलिंग की सुविधा के साथ हाई-स्पीड डाटा मिलेगा। आइए जानते हैं इन रिचार्ज प्लान के बारे में विस्तार से...

Jio का 444 रुपये वाला प्लान
अगर आप जियो यूजर हैं, तो आपके लिए यह प्लान बेस्ट है। आपको इस प्लान में प्रतिदिन 2 जीबी डाटा (कुल 112 जीबी डाटा) मिलेगा। साथ ही आपको कॉलिंग के लिए 2,000 नॉन-जियो मिनट दिए जाएंगे। हालांकि, आप जियो-टू-जियो पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। अन्य बेनेफिट्स की बात करें तो इस प्लान में रोजाना 100 एसएमएस के साथ जियो प्रीमियम एप की मुफ्त में सब्सक्रिप्शन दी गई है। वहीं, इस रिचार्ज पैक की समय सीमा 56 दिनों की है।

Airtel का 449 रुपये वाला प्लान
एयरटेल के ग्राहकों के लिए यह प्लान एकदम सही है। इस प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 2 जीबी डाटा के साथ 100 एसएमएस मिलेंगे। साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा कंपनी यूजर्स को जी5, एयरटेल एक्सट्रीम और विंक म्यूजिक एप की मुफ्त में सब्सक्रिप्शन देगी। वहीं, इस पैक की वैधता 56 दिनों की है।