काम की खबर : जियो फाइबर यूजर्स को मुफ्त में मिलेगा सेट-टॉप बॉक्स, जानें इसके बारे में सबकुछ

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 17 Dec 2019 05:36 PM IST
विज्ञापन
jio fiber users get free set top box including live tv and apps after tariff hike know in details
reliance jio - फोटो : amar ujala

    दिग्गज टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने मौजूदा और नए फाइबर यूजर्स (Jio Fiber) को फायदा पहुंचाने के लिए मुफ्त में सेट-टॉप बॉक्स देने का एलान किया है। हाल ही में जियो ने यूजर्स को झटका देते हुए प्रिव्यू ऑफर को बंद कर दिया था। इसके बाद से कंपनी ने प्रिव्यू ऑफर वाले यूजर्स को पेड प्लान (Paid Plan) में माइग्रेट कर रही है। तो चलिए जानते हैं कैसे आपको मुफ्त में जियो सेट-टॉप बॉक्स मिलेगा...

    Jio GigaFiber plan
    Jio GigaFiber plan - फोटो : amar ujala

    Jio सेट-टॉप बॉक्स

    जियो का लेटेसेट सेट-टॉप बॉक्स एक स्ट्रीमिंग मीडिया प्लेयर है, जिसको यूजर्स एचडीएमआई केबल के जरिए अपने टीवी से कनेक्ट कर सकते हैं। यूजर्स को जियो सेट-टॉप बॉक्स में ब्लूटूथ की कनेक्टिविटी के साथ रिमोट कंट्रोल, एचडीएमआई केबल, ईथरनेट और क्विक स्टार्ट गाइड का सपोर्ट मिलेगा। फिलहाल, जियो यूजर्स इस सेट-टॉप बॉक्स में चुनिंदा एप्स और सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही यूजर्स को इस बॉक्स में इंटरनेट एक्सेस करने की सुविधा भी मिलेगी। इसके अलावा जियो फाइबर यूजर्स अन्य स्ट्रीमिंग मीडिया प्लेयर के कंटेंट को अपने टीवी पर आसानी से देख सकेंगे, लेकिन इसके लिए यूजर के पास इंटरनेट कनेक्शन होना जरूरी है। वहीं, जियो फाइबर सेट-टॉप बॉक्स एंड्रॉयड 7.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

    jio gigafiber
    jio gigafiber - फोटो : जियो

    ऐसे मिलेगा मुफ्त में जियो सेट-टॉप बॉक्स

    वैसे तो जियो के पुराने और नए दोनों ही यूजर्स को सेट-टॉप बॉक्स मिलेगा। अगर आप नए उपभोक्ता है, तो आपको इंस्टॉलेशन प्रोसेस के जरिए सेट टॉप बॉक्स दिया जाएगा। लेकिन, मुफ्त में सेट टॉप बॉक्स लेने के लिए आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे। अगली स्लाइड में डालें नजर...

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें