PUBG और Zoom एप क्यों नहीं किया गया बैन, यहां है जवाब

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 30 Jun 2020 02:25 PM IST
विज्ञापन
why pubg and zoom app not banned in india know reason behind it
pubg game - फोटो : social media

    भारत सरकार ने चीन को झटका देते हुए 59 चीनी मोबाइल एप पर प्रतिबंध लगा दिया है। इनमें टिक-टॉक, हेलो, कैम स्कैनर और लाइक जैसे लोकप्रिय एप शामिल हैं। वहीं, अब लोग पबजी और जूम एप को भी बैन करने की मांग कर रहे हैं। हालांकि, एक तबका ऐसा भी है, जो आश्चर्य जता रहा है कि आखिर क्यों पबजी और जूम एप पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया है।

    PUBG MOBILE
    PUBG MOBILE

    पबजी गेम की जानकारी

    पबजी यानी प्लेयर अननोन बैटलग्राउंड्स भारत के लोकप्रिय गेम में से एक है। इस गेम को दक्षिण कोरिया की टेक कंपनी ब्लूहोल ने वर्ष 2000 में आई जापानी फिल्म बैटल रॉयल से प्रेरित होकर बनाया है। वहीं, अब तक इस गेम को गूगल प्ले-स्टोर पर करोड़ों यूजर्स डाउनलोड कर चुके हैं।

    playing pubg
    playing pubg - फोटो : Social Media

    पबजी गेम में चीनी कनेक्शन

    आपको बता दें कि शुरुआती दिनों में चीन की सबसे बड़ी गेमिंग कंपनी टेंसेंट गेम्स ने पबजी को घरेलू बाजार में पेश किया था। इसके साथ ही गेम बनाने वाली कंपनी की कुछ फीसदी हिस्सेदारी भी खरीदी थी। हालांकि, कुछ समय के बाद चीन में इस गेम पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके बाद कंपनी ने इस गेम को गेम ऑफ पीस के नए नाम के साथ दोबारा लॉन्च किया था। इस तरह देखा जाए तो पबजी गेम की मालिकी मिक्स है और इसे पूरी तरह से चीनी एप नहीं कहा जा सकता है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें