भारत में टॉप 10 सबसे लोकप्रिय एंड्रॉयड स्मार्टफोन

टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Tue, 12 Jul 2016 11:06 AM IST
विज्ञापन
AnTuTu reveals 'top 10 popular smartphones' in India

    AnTuTu, स्मार्टफोन बेंच मार्किंग वेबसाइट ने इस साल की पहली छमाही में भारत में 'सबसे लोकप्रिय एंड्रॉयड हैंडसेट' की एक सूची जारी की है।

    भारत में टॉप 10 सबसे लोकप्रिय एंड्रॉयड स्मार्टफोन

    AnTuTu की सूची के अनुसार, चीनी हैंडसेट कंपनियां भारत में शीर्ष 10 स्थानों में से ज्यादातर पर हावी है। श्याओमी रेडमी नोट 3 इस सूची में टॉप पर है इसके बाद वन प्लस 2, लईको 1एस, वन प्लस मॉडल का जिक्र नहीं नहीं किया गया है) और लेनोवो के3 नोट है। आगे की सूची में लेनोवो ए7010, मोटो एक्स प्ले, श्याओमी मी 4आई, सैमसंग गैलेक्सी जे7 और नेक्सस 6पी शामिल हैं।

    भारत में टॉप 10 सबसे लोकप्रिय एंड्रॉयड स्मार्टफोन

    वेबसाइट के अनुसार, "भारत पहला देश होता है जहां चीनी ब्रांड सबसे पहले अपने स्मार्टफोन लॉन्च करते हैं।" रिपोर्ट में भारतीय घरेलू ब्रांडों की लोकप्रियता का भी जिक्र किया गया है जिनके बारे कहा गया है कि बहुत अच्छा कर रहे हैं। भारत के अलावा, AnTuTu ने दुनिया में सबसे लोकप्रिय स्मार्टफोन को भी सूचीबद्ध किया है, अमेरिका, चीन, जर्मनी और हांगकांग।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें