अब वॉट्सऐप पर बोल्ड या इटैलिक मैसेज भेजने की सुविधा भी

टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Wed, 23 Mar 2016 08:42 AM IST
WhatsApp adds bold, italics text formatting and Google Drive document sharing for Android Users
फोटो : GettyImages

    इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए दो नए फीचर्स को शामिल किया है। वॉट्सऐप की लेटेस्ट अपडेट 2.12.535 पर ये नए फीचर्स मिलेंगे, जिसको इस महीने की शुरूआत में जारी किया गया था। अपडेटेड वॉट्सऐप पर एंड्रॉयड यूजर्स टेक्‍स्ट मैसेज का प्रारूप (format) भी सेट कर सकते हैं। यानि ई-मेल की तरह टेक्‍स्ट को बोल्ड या इटैलिक बनाया जा सकता है। इसके साथ की शेयर डॉक्यूमेंट को गूगल ड्राइव में भी सेव किया जा सकता है। जानिए कैसे टाइप करें बोल्ड या इटैलिक मैसेज।

    वॉट्सऐप
    वॉट्सऐप

    बोल्ड या इटैलिक मैसेज टाइप करने के लिए किसी भी टेक्‍स्ट से पहले और बाद में स्टार (*) और अंडरस्कोर (_) का इस्तेमाल होगा। उदाहरण के लिए बोल्ड लिखने के लिए *HI* और इटैलिक ‌लिखने के लिए _How's it going_

    अब वॉट्सऐप पर बोल्ड या इटैलिक मैसेज भेजने की सुविधा भी

    खास बात मैसेज प्राप्तकर्ता को मैसेज बोल्ड या इटैलिक तभी दिखाई देगा जब वो भी वॉट्सऐप का 2.12.535 वर्जन का इस्तेमाल कर रहा होगा। नहीं तो आपका मैसेज सामान्य टेक्स्ट प्रारूप में दिखाई देगा। चूंकि वॉट्सऐप का यह वर्जन अभी तक गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध नहीं कराया गया है, इसलिए अधिकांश उपयोगकर्ता अभी इस सुविधा का इस्तेमाल करने में सक्षम नहीं होंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें