Convertible AC: क्या होता है कनवर्टिबल एसी? नॉर्मल एसी से तुलना में क्या हैं फायदे? जानिए पूरी डिटेल
Convertible AC Vs Normal AC:
नया AC खरीदने जा रहे हैं और कनवर्टिबल एसी का नाम सुनकर कन्फ्यूज हैं? क्या यह सच में बिजली बचाता है या सिर्फ मार्केटिंग है? अगर आप सही फैसला लेना चाहते हैं, तो पहले समझिए यह स्मार्ट AC आपकी जरूरतों और बजट पर कितना फिट बैठता है।

गर्मियों का मौसम आते ही एयर कंडीशनर (AC) की डिमांड तेजी से बढ़ जाती है। चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए अगर आप भी नया एसी खरीदने बाजार जाते हैं, तो आपको 'कनवर्टिबल एसी' (Convertible AC) का नाम जरूर सुनने को मिलेगा। आजकल टीवी विज्ञापनों से लेकर शोरूम तक, हर जगह इस एसी की चर्चा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह कनवर्टिबल एसी आखिर होता क्या है? यह नॉर्मल एसी से कैसे अलग है और क्या इसे खरीदने में समझदारी है? आइए इस रिपोर्ट में आसान भाषा में समझते हैं कनवर्टिबल एसी का पूरा गणित।

कनवर्टिबल एसी (Convertible AC) क्या होता है?
कनवर्टिबल एसी अलग-अलग क्षमता यानी कूलिंग कैपिसिटी पर काम कर सकते हैं। साधारण या नॉर्मल एसी एक फिक्स कैपिसिटी (Fixed Capacity) पर काम करते हैं। यानी अगर आपने 1.5 टन का नॉर्मल एसी खरीदा है, तो वह हमेशा 1.5 टन की पूरी कैपिसिटी के साथ ही चलेगा। आप नॉर्मल एसी की रनिंग कैपिसिटी को बदल नहीं सकते।
यहीं पर कनवर्टिबल एसी बाजी मार लेता है। यह एक स्मार्ट तकनीक है जिसमें आप अपनी जरूरत के हिसाब से एसी की कूलिंग क्षमता (Ton) को कम या ज्यादा कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, एक 1.5 टन के कनवर्टिबल एसी को रिमोट के एक बटन से 1 टन, 1.2 टन या 0.8 टन की क्षमता पर सेट किया जा सकता है। बाजार में अब 4-इन-1, 5-इन-1 और 6-इन-1 कनवर्टिबल एसी मौजूद हैं, जो जरूरत पड़ने पर अपनी क्षमता से ज्यादा (जैसे 1.5 टन से 1.6 या 1.7 टन) कूलिंग भी दे सकते हैं।

कनवर्टिबल एसी के बड़े फायदे
बिजली बिल में भारी कटौती:
इसका सबसे बड़ा फायदा आपकी जेब को होता है। जब कमरे में सिर्फ एक या दो लोग हों, तो आप एसी को 1 टन या उससे कम पर सेट कर सकते हैं। कम क्षमता पर चलने से एसी बिजली की खपत बहुत कम करता है, जिससे आपका महीने का बिल काफी घट जाता है।जरूरत के हिसाब से कूलिंग:घर में मेहमान ज्यादा आ जाएं तो आप इसे फुल कैपेसिटी (100% या 110%) पर चला सकते हैं, और अकेले होने पर इसे 40% या 60% कैपेसिटी पर सेट कर सकते हैं।कंप्रेसर की लंबी उम्र:नॉर्मल एसी का कंप्रेसर बार-बार ऑन और ऑफ होता है, लेकिन कनवर्टिबल (इन्वर्टर) एसी का कंप्रेसर एक समान गति से चलता है। इससे मशीन पर लोड कम पड़ता है और इसकी लाइफ लंबी होती है।
- Vi Prepaid: जियो और एयरटेल की छुट्टी करने आया Vi! लॉन्च किए सस्ते और अनलिमिटेड डेटा वाले धांसू प्लान
- चोरी के फोन रिकवर करने में तेलंगाना नंबर-1: स्मार्ट तकनीक से 1.24 लाख लोगों को वापस मिला उनका मोबाइल
- AC Modes: एयर कंडीशनर का '1 यूनिट मोड' क्या है? 90% लोग AC के इस जादुई फीचर से होते हैं अनजान
- AI का कहर: सिर्फ 9 सेकंड में कर दिया कंपनी का 'सत्यानाश'! करोड़ों का डेटाबेस उड़ाने के बाद कबूली गलती