Vi Prepaid: जियो और एयरटेल की छुट्टी करने आया Vi! लॉन्च किए सस्ते और अनलिमिटेड डेटा वाले धांसू प्लान
टेलीकॉम बाजार में जियो और एयरटेल को टक्कर देने के लिए वोडाफोन आइडिया (Vi) ने नए प्रीपेड प्लान उतारे हैं। इनमें 325 रुपये के किफायती पैक से लेकर 'नॉनस्टॉप हीरो' पोर्टफोलियो के तहत अनलिमिटेड डेटा वाले लंबी वैलिडिटी के धांसू प्लान शामिल हैं।

रिलायंस जियो (Jio) और एयरटेल (Airtel) के दबदबे वाले टेलीकॉम बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए वोडाफोन-आइडिया (Vi) ने नए प्रीपेड प्लान्स उतारे हैं। 'नॉनस्टॉप हीरो' (NonStop Hero) पोर्टफोलियो के तहत कंपनी ने सस्ते बजट पैक से लेकर लंबी वैलिडिटी वाले अनलिमिटेड डेटा प्लान्स पेश किए हैं।

नॉनस्टॉप हीरो' और फुल-डे अनलिमिटेड डेटा का कमाल
कंपनी ने लंबी वैलिडिटी वाले 'नॉनस्टॉप हीरो' प्लान्स भी पेश किए हैं, जिनकी सबसे बड़ी खूबी फुल-डे अनलिमिटेड डेटा है, यानी इसमें कोई डेली डेटा लिमिट नहीं है।₹2099 का प्लान: इसमें 180 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS/दिन और अनलिमिटेड डेटा मिलता है। यह प्लान फिलहाल आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, बिहार, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और राजस्थान में उपलब्ध है।₹2180 का प्लान: तमिलनाडु और चेन्नई के यूजर्स के लिए ठीक इन्ही फायदों के साथ यह प्लान पेश किया गया है।इसके अलावा, ग्राहकों के पास पुराने ₹1749 और ₹2399 वाले 180 दिन के वैलिडिटी प्लान्स का विकल्प भी मौजूद रहेगा।

₹44 का क्रिकेट पैक
अनलिमिटेड डेटा का असली मजा नेटवर्क पर निर्भर है। जिन इलाकों में Vi का 5G नेटवर्क एक्टिव है, वहां यूजर्स 5G स्पीड का मजा लेंगे, वरना उन्हें 4G नेटवर्क से ही काम चलाना होगा। बता दें कि 5G कवरेज के मामले में जियो और एयरटेल अभी Vi से काफी आगे हैं।इसके अलावा, Vi ने ₹44 का क्रिकेट डेटा ऐड-ऑन पैक भी उतारा है। सिर्फ 1 दिन की वैलिडिटी वाले इस पैक में 1GB डेटा और 28 दिनों के लिए JioHotstar मोबाइल का सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है।
- AC Modes: एयर कंडीशनर का '1 यूनिट मोड' क्या है? 90% लोग AC के इस जादुई फीचर से होते हैं अनजान
- AI का कहर: सिर्फ 9 सेकंड में कर दिया कंपनी का 'सत्यानाश'! करोड़ों का डेटाबेस उड़ाने के बाद कबूली गलती
- Reliance vs Google: इस सेक्टर में गूगल को टक्कर देने की तैयारी में रिलायंस, करने जा रही बड़ा निवेश
- Aadhaar: अब Google Wallet में सेव होगा आधार, बिना पूरी डिटेल शेयर किए होगा वेरिफिकेशन, जानें कैसे करेगा काम