Whatsapp यूजर्स के लिए खुशखबरी, जल्द लॉन्च होने वाला है यह धमाकेदार फीचर

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 05 Jan 2020 10:27 AM IST
विज्ञापन
Whatsapp soon launch delete message feature for ios beta version know about it
whatsapp - फोटो : whatsapp

    इंस्टेंट मैसेंजिंग एप व्हाट्सएप (Whatsapp) अपने यूजर्स के कॉलिंग और मैसेंजिंग के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए लगातार फीचर्स पेश करता रहता है। इस कड़ी में अब व्हाट्सएप आईओएस बीटा वर्जन पर डिसअपीयरिंग मैसेज फीचर (डिलीट फीचर) को उतारने वाला है, जिससे यूजर्स टाइम सेट कर मैसेज डिलीट कर सकेंगे। वहीं, इस फीचर की जानकारी वेब बीटा इंफो के आधिकारिक ब्लॉग से मिली है। हालांकि, कंपनी ने अब तक इस फीचर की लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। तो चलिए जानते हैं व्हाट्सएप के इस अगामी फीचर के बारे में...

    रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाट्सएप का डिअपीयरिंग मैसेज फीचर का इस्तेमाल आईओएस बीटा वर्जन के यूजर्स कर सकेंगे। इससे पहले इस फीचर को एंड्रॉयड बीटा वर्जन के लिए पेश किया गया था। सूत्रों की मानें तो कंपनी मार्च और अप्रैल तक इस फीचर को स्टेबल वर्जन वाले यूजर्स के लिए लॉन्च करेगी।

    विज्ञापन

    इस फीचर के तहत भेजे गए मैसेज को डिलीट करने के लिए टाइम सेट करना होगा और तय समय के बाद मैसेज अपने-आप डिलीट हो जाएगा। हालांकि, इस फीचर को डिलीट मैसेज के नाम से भी बीटा वर्जन पर देखा गया था। आपको बता दें कि व्हाट्सएप का यह फीचर इस समय टेस्टिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वेब बीटा इंफो ब्लॉग के अनुसार, ग्रुप एडमिन को भी डिअपीयरिंग मैसेज का सपोर्ट मिलेगा। एडमिन को इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए ऑन-ऑफ बटन के साथ पांच टाइम इंटरवेल ऑप्शन मिलेंगे, जिसमें एक घंटा, एक दिन, एक सप्ताह, एक महीना और एक साल का विकल्प शामिल होगा।

    एंड्रॉयड और आईफोन डिवाइस के व्हाट्सएप में जल्द ही डार्क मोड आने वाला है। इसके लिए व्हाट्सएप काफी पहले से काम कर रहा है। डार्क मोड आने के बाद और उसे ऑन कर देने के बाद रात में स्क्रीन का बैकग्राउंड अपने-आप ब्लैक हो जाएगा। इससे फोन की बैटरी को खपत कम हो जाएगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें