Weekly tech Wrap: ट्विटर डील से लेकर व्हाट्सएप डाउन तक, जानें इस हफ्ते की टेक अपडेट्स

टेक्नोलॉजी वर्ल्ड में इस हफ्ते विश्व के सबसे रईस व्यक्ति एलन मस्क ने माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर को खरीद लिया। मस्क को इसके लिए 44 बिलियन डॉलर ( करीब साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये) खर्च करने पड़े। मस्क के मालिक बनने के बाद ही ट्विटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पराग अग्रवाल और मुख्य वित्तीय अधिकारी नेड सेगल को बर्खास्त कर दिया गया। इस हफ्ते भारत के साथ दुनियाभर के कई देशों में करीब दो घंटे तक व्हाट्सएप का सर्वर डाउन रहा। यूजर्स को चैट और ग्रुप चैट में मैसेज भेजने से लेकर स्टेटस अपलोड करने तक में समस्या का सामना करना पड़ा। वहीं एपल ने अपने नए आईओएस अपडेट iOS 16.1 को जारी किया। ऐसी ही हफ्तेभर की टेक अपडेट्स जानना चाहते हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको प्रमुख टेक अपडेट्स देंगे। चलिए जानते हैं।

Elon Musk Acquired Twitter
दुनिया का अग्रणी माइक्रो ब्लॉगिंग एप ट्विटर अब विश्व के सबसे रईस एलन मस्क का हो गया है। मस्क ने इसकी कमान संभालते ही सीईओ पराग अग्रवाल समेत कई शीर्ष अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया। नौकरी से निकाले गए शीर्ष अधिकारियों में ट्विटर की लीगल टीम की प्रमुख विजया गाड्डे भी शामिल हैं। बता दें कि पराग अग्रवाल, नेड सेगल, विजया गाड्डे समेत ट्विटर के शीर्ष अधिकारी एलन मस्क के लंबे समय से निशाने पर थे।
यहां पढ़ें पूरी खबर

iOS 16.1 जारी
एपल ने एक महीने के बीटा टेस्टिंग के बाद आखिरकार 25 अक्तूबर को अपने नए आईओएस iOS 16 के अपडेट iOS 16.1 को जारी किया। iOS 16 ऑपरेटिंग सिस्टम में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव के साथ iOS 16.1 को पेश किया गया। साथ ही कंपनी ने iPadOS 16 वर्जन को भी पहली बार पेश किया। यदि आप भी आईफोन यूजर्स हैं और iOS 16 का यूज कर रहे हैं तो आप भी iOS 16.1 को अपने फोन में अपडेट कर सकते हैं।