Weekly Tech Wrap: इस सप्ताह मार्केट में आए ये शानदार गैजेट्स, देखें हफ्तेभर की प्रमुख टेक अपडेट

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 16 Oct 2022 12:51 PM IST
विज्ञापन
Weekly Tech Wrap Latest Phones Launched This Week And Tech updates Details In Hindi
Weekly Tech Wrap - फोटो : istock

    स्मार्टफोन बाजार में इस हफ्ते कई सारे स्मार्टफोन और गैजेट्स लॉन्च हुए। रेडमी ने अपने बजट फोन Redmi A1+ को लॉन्च किया। इसी के साथ Lava Yuva Pro को भी लॉन्च किया गया है। माइक्रोसॉफ्ट ने भी अपने Microsoft Surface Laptop 5 को ग्लोबली पेश किया है। साथ ही Infinix ने भी अपना नया लैपटॉप लॉन्च किया है। ऐसी ही हफ्तेभर की टेक अपडेट के साथ प्रमुख गैजेट्स लॉन्चिंग के बारे में जानना चाहते हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको इस सप्ताह मार्केट में आए नए गैजेट्स के बारे में बताएंगे और प्रमुख टेक अपडेट्स भी देंगे। चलिए जानते हैं।

    WhatsApp SPY
    WhatsApp SPY - फोटो : अमर उजाला

    WhatsApp की जासूसी

    साइबर सिक्योरिटी रिसर्च फर्म ESET की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के लाखों WhatsApp यूजर्स की जासूसी लंबे समय से हो रही है। GB WhatsApp गूगल प्ले-स्टोर पर तो नहीं है लेकिन लोग इसे APK फाइल के जरिए इंस्टॉल कर रहे हैं और इस्तेमाल कर रहे हैं। मेटा ने कहा है कि GB WhatsApp के लगातार इस्तेमाल के बाद आपका व्हाट्सएप नंबर हमेशा के लिए बैन हो सकता है।

    यहां पढ़ें पूरी खबर 

    6g technology
    6g technology - फोटो : Agency (File Photo)

    6G Technology

    अमेरिका और चीन में अब 6जी टेक्नोलॉजी में आगे निकलने की होड़ छिड़ गई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन सैनिक उद्देश्यों के लिए 6जी टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल की तैयारियों में जुटा हुआ है। इसके लिए वह केंद्रीकृत कमांड मॉडल के जरिए निर्णय प्रक्रिया का अनुपालन कर रहा है। दूसरी तरफ अमेरिका निचले स्तरों पर कमांड और ऑपरेशन प्रक्रिया को सक्षम बनाने की रणनीति पर चल रहा है।

    यहां पढ़ें पूरी खबर

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें