Weekly tech Wrap: टेक कंपनियों में छंटनी से लेकर जियो शॉर्ट वीडियो एप तक, जानें हफ्तेभर के प्रमुख अपडेट्स

दुनियाभर में बड़ी टेक कंपनियां अपने कर्मचारियों की छंटनी कर रही हैं। मेटा, अमेजन और ट्विटर के बाद इस हफ्ते सिस्को और एचपी ने भी अपने कर्मचारियों की छंटनी करने की घोषणा की। सिस्को ने 4,000 से अधिक कर्मचारियों और एचपी ने 6,000 कर्मचारियों को निकालने की घोषणा की है। इस हफ्ते एयरटेल ने गुवाहाटी और जियो ने पूणे में 5G सर्विस को रोलआउट किया। टिकटॉक के बैन होने के दो साल बाद अब Jio अपना शॉर्ट वीडियो एप लॉन्च करने जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक जियो के शॉर्ट वीडियो एप का नाम Platfom होगा। ऐसी ही हफ्तेभर की टेक अपडेट्स जानना चाहते हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको प्रमुख टेक अपडेट्स के साथ हफ्तेभर की प्रमुख लॉन्चिंग की जानकारी भी देंगे। चलिए जानते हैं।

Cisco Layoffs
मेटा, अमेजन और ट्विटर के बाद अब बड़ी टेक कंपनी सिस्को (Cisco) ने भी अपने कर्मचारियों की छंटनी करने की घोषणा कर दी है। कंपनी अपने 5 प्रतिशत करीब 4,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी कर रही है। बता दें कि इससे पहले मेटा ने करीब 11,000 और अमेजन ने 10 हजार कर्मचारियों की छंटनी का एलान किया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर

एक और शहर में लॉन्च हुआ एयरटेल 5G
भारती एयरटेल ने अपनी 5G सर्विस का विस्तार करते हुए सोमवार को एक और नए शहर गुवाहाटी में 5G प्लस सेवाओं को लाइव कर दिया। कंपनी ने हाल ही में गुरुग्राम में अपनी हाई स्पीड इंटरनेट सेवाओं को रोलआउट किया है। कंपनी ने कहा कि वह धीरे-धीरे अन्य शहरों में भी 5G प्लस सेवाओं को लाइव करेगी। बता दें कि गुवाहाटी के साथ अब देश के 13 शहरों में Airtel 5G Plus सर्विस को रोलआउट किया गया है।