5G स्मार्टफोन यूजर्स के लिए अच्छी खबर, एक और शहर में लॉन्च हुआ Airtel 5G, फ्री में मिलेगी सुविधा
गुवाहाटी के साथ अब देश के 13 शहरों में Airtel 5G Plus सर्विस को रोलआउट किया गया है। बता दें कि हाल ही में रिलायंस जियो ने दो नए शहरों बेंगलुरु और हैदराबाद में JIO TRUE 5G सर्विस को लॉन्च किया है।

विस्तार
भारती एयरटेल ने अपनी 5G सर्विस का विस्तार करते हुए सोमवार को एक और नए शहर गुवाहाटी में 5G प्लस सेवाओं को लाइव कर दिया है। इससे पहले कंपनी ने हाल ही में गुरुग्राम में अपनी हाई स्पीड इंटरनेट सेवाओं को रोलआउट किया है। कंपनी धीरे-धीरे अन्य शहरों में भी 5G प्लस सेवाओं को लाइव करेगी। बता दें कि गुवाहाटी के साथ अब देश के 13 शहरों में Airtel 5G Plus सर्विस को रोलआउट किया गया है। बता दें कि हाल ही में रिलायंस जियो ने दो नए शहरों बेंगलुरु और हैदराबाद में JIO TRUE 5G सर्विस को लॉन्च किया है।
एयरटेल की 5G सर्विस को फिलहाल गुवाहाटी के जीएस रोड, गौहाटी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (जीएमसीएच), दिसपुर कॉलेज, क्रिश्चियन बस्ती, गणेशगुरी, श्री नगर, उलुबरी, चिड़ियाघर रोड, लचित नगर, बेलटोला, भंगागढ़ और कुछ अन्य चुनिंदा स्थानों पर रोलआउट किया गया है। कंपनी का कहना है कि जल्द ही पूरे शहर में हाई स्पीड इंटरनेट सर्विस का विस्तार किया जाएगा।
गुवाहाटी के साथ अब देश के 13 शहरों में Airtel 5G Plus सर्विस को रोलआउट किया गया है। इन शहरों में दिल्ली, मुंबई, पुणे, वाराणसी, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, सिलीगुड़ी, कोलकाता, पानीपत, नागपुर और गुरुग्राम में अपनी Airtel 5G Plus सर्विस को लॉन्च कर चुका है।