Weekly tech Wrap: आईकू 11, रियलमी 10 भारत में लॉन्च; 5G नेटवर्क रोलआउट, जानें हफ्तेभर के प्रमुख टेक अपडेट

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 15 Jan 2023 03:53 PM IST
विज्ञापन
Weekly Tech Wrap from iQoo 11 Realme 10 phones launches 5g network in your cities and more top tech news
Weekly Tech Wrap - फोटो : अमर उजाला

    इस हफ्ते भारत में स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर वाला पहला स्मार्टफोन iQoo 11 लॉन्च हुआ। वहीं सैमसंग ने अपने सबसे पावरफुल स्मार्टफोन सीरीज एस23 को लॉन्च करने की घोषणा की। सैमसंग का गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट 2023, एक फरवरी 2023 को होगा जिसमें Samsung Galaxy S23 series की लॉन्चिंग होगी। इस सीरीज के तहत Galaxy S23, Galaxy S23+ और Galaxy S23 Ultra फोन लॉन्च किए जाएंगे। वनप्लस ने भारत में OnePlus 11 के Cloud11 इवेंट के लिए टिकटों की बिक्री शुरू कर दी है। यदि आप भी ऐसी ही हफ्तेभर की टेक्नोलॉजी की खबरें जानना चाहते हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको नए गैजेट्स की लॉन्चिंग और प्रमुख टेक अपडेट के बारे में बताएंगे। चलिए जानते हैं...

    iQOO 11 5G
    iQOO 11 5G - फोटो : Amazon

    iQOO 11 5G

    स्मार्टफोन ब्रांड iQOO ने अपने सबसे फास्ट और फ्लैगशिप फोन iQOO 11 5G को भारत में लॉन्च किया। आईकू 11 5G स्मार्टफोन को 144 हर्ट्ज डिस्प्ले और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर से लैस किया गया है। 6.78 इंच की 2K E6 एमोलेड डिस्प्ले और 120 वाट की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। फोन में एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम और 16 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर मिलता है। फोन के साथ 512GB तक स्टोरेज ऑप्शन मिलता है।

    यहां पढ़ें पूरी खबर

    टाटा क्लिक के पूर्व सीईओ विकास पुरोहित
    टाटा क्लिक के पूर्व सीईओ विकास पुरोहित - फोटो : सोशल मीडिया

    मेटा में शामिल हुए Tata CLiQ के पूर्व CEO

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मेटा ने 9 जनवरी को टाटा क्लिक के पूर्व सीईओ विकास पुरोहित को भारत में ग्लोबल बिजनेस ग्रुप का निदेशक नियुक्त किया। विकास पुरोहित देश के प्रमुख विज्ञापनदाताओं और एजेंसी पार्टनर्स पर केंद्रित रणनीति और वितरण (डिलीवरी) का नेतृत्व करेंगे। पुरोहित इससे पहले टाटा क्लिक के सीईओ रहे हैं।

    यहां पढ़ें पूरी खबर

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें