Best of CES 2023: नाक नहीं बजने देगा यह तकिया, हाथ से चार्ज होता है यह बैंड, देखें सभी बेस्ट प्रोडक्ट

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 05 Jan 2023 04:41 PM IST
विज्ञापन
best innovative and unique gadgets from the biggest tech show CES 2023 here the list
Best of CES 2023 - फोटो : सोशल मीडिया

    साल 2023 का सबसे बड़ा टेक इवेंट कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES) 2023 लास वेगास में पांच जनवरी से शुरू हो गया है। आठ जनवरी तक चलने वाले इस इवेंट में कई स्मार्ट और इनोवेटिव प्रोडक्ट देखने मिल रहे हैं। टेक जगत की बड़ी-बड़ी कंपनियों ने इवेंट में अपनी क्रिएटिव और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से लैस प्रोडक्ट को शोकेस किया है। यदि आप भी इन इनोवेटिव और शानदार प्रोडक्ट के बारे में जानना चाहते हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको इस साल कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो में पेश किए गए सबसे क्रिएटिव और इनोवेटिव प्रोडक्ट के बारे में बताएंगे। चलिए जानते हैं...

    Samsung Bespoke AI Oven
    Samsung Bespoke AI Oven - फोटो : सोशल मीडिया

    Samsung Bespoke AI Oven

    सैमसंग के नए बेस्पोक एआई ओवन को स्मार्ट किचन डिवाइस से दौर पर पेश किया गया है। यानी इस डिवाइस की मदद से आपको अलग-अलग खाने को पकाने के लिए टेंपरेचर सेट करने की जरूरत नहीं है यह बेस्पोक एआई ओवन एआई की मदद से आपके खाने की पहचान करता है और उसे पकाने के लिए एकदम सही सेटिंग और टेंपरेचर सेट कर देता है। यह स्मार्ट ओवन 80 अलग-अलग व्यंजनों को पहचान सकता है और उनमें से प्रत्येक के लिए खाना पकाने की सेटिंग सुझा सकता है।

    Snore-silencing pillow
    Snore-silencing pillow - फोटो : सोशल मीडिया

    Snore-silencing pillow

    अगर खर्राटे लेना आपके लिए एक समस्या है तो इस डिवाइस की मदद से आपकी समस्या का हल हो जाएगा। इस स्मार्ट पिलो में खर्राटों को रोकने और नींद को अधिक आरामदायक बनाने के लिए सेंसर का उपयोग किया गया है। पिलो में नींद की स्थिति और खर्राटों की आवाज का विश्लेषण करने के लिए कई एयर पॉकेट के साथ लेटेस्ट एल्गोरिदम का इस्तेमाल किया गया है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें