दमदार कैमरे के साथ Vivo X90 और Vivo X90 Pro भारत में लॉन्च, इसमें है अल्ट्रा फास्ट प्रोसेसर, जानें कीमत
Vivo X90 और Vivo X90 Pro को कैमरा लवर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। फोन के साथ 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है। Vivo X90 Pro के साथ 1 इंच का सोनी सेंसर दिया गया है।

विस्तार
वीवो ने अपनी नई कैमरा फोन सीरीज Vivo X90 को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज के तहत Vivo X90 और Vivo X90 Pro को पेश किया गया है। दोनों फोन को MediaTek Dimensity 9200 प्रोसेसर और 12 जीबी तक रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। दोनों स्मार्टफोन को कैमरा लवर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। फोन के साथ 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है। Vivo X90 Pro के साथ 1 इंच का सोनी सेंसर दिया गया है। चलिए जानते हैं फोन की कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में...
भारत में वीवो एक्स90 को सिंगल लेजेंडरी ब्लैक शेड कलर में पेश किया गया है। यह फोन दो स्टोरेज ऑप्शन में आता है। इसके 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 59,999 रुपये और 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 63,999 रुपये रखी गई है।
वहीं Vivo X90 Pro को एस्टेरॉयड ब्लैक और ब्रीज ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। फोन सिंगल स्टोरेज में आता है। इसके 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 84,999 रुपये रखी गई है।
वीवो एक्स90 प्रो को एंड्रॉयड 13 आधारित फनटच ओएस के साथ पेश किया गया है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.78 इंच का 3डी कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले के साथ (1,260x 2,800 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट का सपोर्ट मिलता है। डिस्प्ले के साथ 3 लेवल आई प्रोटेक्शन भी दिया गया है। इसके साथ दावा है कि यह स्क्रीन पर नीली रोशनी के रेशियो की निगरानी करता है और इसे कम करता है। स्मार्टफोन को ऑक्टा-कोर 4nm मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9200 प्रोसेसर और G715 जीपीयू से लैस किया गया है। वहीं फोन में फोटोग्राफी के लिए वीवो की V2 चिप का भी सपोर्ट है। फोन में 12GB तक LPDDR5 रैम और 256GB तक UFS 4.0 स्टोरेज का सपोर्ट है।
फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके साथ ट्रिपल रियर कैमरा मिलता है, जो Zeiss की ब्रांडिंग के साथ आता है। फोन में प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है, इसके साथ Sony IMX 989 1 इंच सेंसर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन यानी OIS का सपोर्ट मिलता है। सेकेंडरी कैमरा 50 मेगापिक्सल Sony IMX758 सेंसर के साथ और तीसरा कैमरा 12 मेगापिक्सल का मिलता है, इसके साथ सोनी IMX 663 सेंसर और f/2.0 अपर्चर मिलता है। फोन में सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
Vivo X90 Pro में 4,870mAh की बैटरी और 120 वॉट की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। फोन में 50 वॉट की वायरलेस चार्जिंग भी है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5जी, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ वी5.3, एनएफसी, जीपीएस और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट का सपोर्ट मिलता है।
- WhatsApp: अब एक साथ चार मोबाइल पर चला सकेंगे एक ही व्हाट्सएप अकाउंट, मेटा CEO मार्क जकरबर्ग ने की घोषणा
- Google: दिल्ली हाईकोर्ट ने गूगल की अपील को किया खारिज, एकल पीठ के आदेश के खिलाफ तत्काल सुनवाई से किया इनकार
- Snapdragon 7+ Gen 2 प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगा Poco F5, कम कीमत में मिलेंगे महंगे फीचर्स
- Mobile Blast: वीडियो देखते समय फटा स्मार्टफोन, आठ साल की बच्ची की मौत, कहीं आप तो नहीं कर रहे यह गलती