Vodafone का शानदार प्री-पेड प्लान हुआ लॉन्च, कॉलिंग के लिए मिलेगा 20 रुपये का टॉकटाइम

टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन (Vodafone) ने ऑलराउंडर सीरीज के तहत एक नया प्री-पेड प्लान लॉन्च किया है। इस प्री-पेड प्लान की कीमत 29 रुपये है। उपभोक्ताओं को इस प्लान में 20 रुपये के टॉकटाइम के साथ 100 एमबी डाटा मिलेगा। हालांकि, कंपनी का यह प्री-पेड प्लान दिल्ली सर्किल में उपलब्ध है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी जल्द ही इस रिचार्ज प्लान को देश के अन्य सर्किल में पेश करेगी। तो आइए जानते हैं वोडाफोन के नए रिचार्ज प्लान के बारे में विस्तार से...

Vodafone का 29 रुपये वाला प्लान
उपभोक्ताओं को इस प्री-पेड प्लान में 100 एमबी हाई-स्पीड डाटा मिलेगा। साथ ही कंपनी कॉलिंग के लिए 20 रुपये का टॉकटाइम देगी। वहीं, इस रिचार्ज पैक की वैधता 14 दिनों की है।
नोट: अगली स्लाइड में मिलेगी वोडाफोन के अन्य प्री-पेड प्लान की जानकारी

Vodafone का 249 रुपये वाला प्लान
यूजर्स को इस प्लान में रोजाना 1.5 जीबी डाटा के साथ 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। साथ ही यूजर्स इस प्लान के जरिए किसी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर पाएंगे। इसके अलावा कंपनी यूजर्स को वोडाफोन प्ले और जी5 एप की सब्सक्रिप्शन मुफ्त में देगी। वहीं, इस पैक की वैधता 28 दिनों की है।
- BSNL ने इस धांसू प्लान को किया रिवाइज, रोज 2GB डाटा के साथ मुफ्त में मिलेगी यह खास सेवा
- Apple ने जारी किया iOS 13.5 का अपडेट, मास्क के साथ भी तेजी से अनलॉक होगा फोन
- सैमसंग इंडिया ने फेसबुक से की साझेदारी, ऑफलाइन रिटेलर्स को मिलेगी डिजिटल मार्केटिंग की ट्रेनिंग
- Amazon की फूड डिलीवरी सर्विस भारत में हुई लॉन्च, जोमैटो-स्विगी से होगा मुकाबला