Samsung Galaxy Buds+ से उठा पर्दा, मिलेगा 3 मिनट की चार्जिंग में 60 मिनट का बैकअप

कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग (Samsung) ने गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट (Samsung Galaxy Event) में जेड फ्लिप और एस20 सीरीज के साथ गैलेक्सी बड्स के अपग्रेडेड वर्जन बड्स प्लस (Samsung Galaxy Buds+) को लॉन्च कर दिया है। यूजर्स को इन गैलेक्सी बड्स प्लस में शानदार साउंड क्वालिटी के साथ दमदार बैटरी मिलेगी। इन इयर बड्स को ब्लू, व्हाइट और ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकेगा। हालांकि, इन गैलेक्सी बड्स प्लस की भारत में लॉन्चिंग को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। आइए जानते हैं गैलेक्सी बड्स प्लस की कीमत और फीचर्स के बारे में...
कंपनी ने गैलेक्सी बड्स प्लस की कीमत 149 डॉलर (करीब 10,600 रुपये) रखी है। इससे पहले कंपनी ने गैलेक्सी बड्स को भारतीय बाजार में उतारा था, जिसको लोगों ने बहुत पसंद किया था।
सैमसंग ने इन बड्स प्लस में शानदार साउंड क्वालिटी के लिए तीन माइक, वूफर और टू-वे स्पीकर दिए हैं। इसके अलावा यूजर्स को इन बड्स में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0 और यूएसबी पोर्ट टाइप-सी की सुविधा मिलेगी। दूसरी तरफ इन बड्स में 270 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो क्विक चार्जिंग फीचर से लैस है। वहीं, कंपनी ने दावा किया है कि इसका क्विक चार्जिंग फीचर 3 मिनट में 60 मिनट का बैकअप देता है। साथ ही इन बड्स का केस 11 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ आता है।
यूजर्स को इस डिवाइस को कनेक्ट करने के लिएGalaxy Wearable Appको प्ले स्टोर औरGalaxy Buds+एप को एप स्टोर से डाउनलोड करना होगा। वहीं, यह बड्स प्लस आईओएस 10 और एंड्रॉयड के लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ काम करते हैं।
- Samsung Galaxy S20 सीरीज हुई लॉन्च, मिलेगा 100X जूम, शुरुआती कीमत 71,300 रुपये
- Samsung Galaxy Z Flip खास डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, मिलेगा दो कैमरे का सपोर्ट
- 25 फरवरी को भारत में लॉन्च होगा iQOO 3, मिलेगा 5जी सपोर्ट वाला स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर
- Redmi 8A Dual दमदार बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, शुरुआती कीमत 6,499 रुपये