Vodafone यूजर्स के लिए खुशखबरी, वर्क फ्रॉम होम प्लान सभी टेलीकॉम सर्किल में हुआ उपलब्ध

टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन (Vodafone) ने घर से काम करने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर 251 रुपये के वर्क फ्रॉम होम प्लान को देश के सभी सर्किल में उपलब्ध करा दिया है। उपभोक्ताओं को इस रिचार्ज प्लान में 50 जीबी डाटा मिलेगा। आपको बता दें कि कंपनी ने वर्क फ्रॉर्म होम प्लान को मई में लॉन्च किया था, जिसे शुरुआत में सिर्फ कुछ चुनिंदा सर्किल में उपलब्ध कराया गया था।

Vodafone का 251 रुपये वाला रिचार्ज प्लान
वोडाफोन के उपभोक्ताओं को इस रिचार्ज प्लान में 28 दिनों के लिए 50 जीबी डाटा मिलेगा। लेकिन यूजर्स को इस पैक में एसएमएस और कॉलिंग की सुविधा नहीं दी जाएगी। वहीं, कंपनी का कहना है कि इस प्लान से घर से काम करने वाले यूजर्स को बहुत फायदा होगा।
नोट: अगली स्लाइड में मिलेगी वोडाफोन के अन्य रिचार्ज प्लान की जानकारी

Vodafone का 299 रुपये वाला प्लान
अगर आप वोडाफोन के ग्राहक हैं, तो यह प्लान आपके लिए एकदम बेस्ट है। क्योंकि आपको इस पैक में डबल डाटा ऑफर मिलेगा। कंपनी आपको इस ऑफर के तहत रोजाना 2 जीबी डाटा के साथ अतिरिक्त 2 जीबी डाटा यानी कुल 4 जीबी डाटा देगी। साथ ही आप किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा आप इस प्लान में वोडाफोन प्ले और जी5 जैसे प्रीमियम एप को मुफ्त में इस्तेमाल कर पाएंगे। वहीं, इस पैक की वैधता 28 दिनों की है।
- आरोग्य सेतु के बाद AarogyaPath पोर्टल हुआ लॉन्च, लोगों को ऐसे मिलेगी मदद
- 500 रुपये से कम कीमत में आते हैं ये शानदार रिचार्ज प्लान, मिलेंगे इतने फायदे
- वर्क फ्रॉम होम: पश्चिम बंगाल सरकार ने कर्मचारियों को ट्रैक करने के लिए बनाया खास सॉफ्टवेयर
- लॉकडाउन के दौरान ऐसे करें समय का सदुपयोग, गूगल ने बताए खास तरीके