Explained: UPI ID और UPI नंबर में क्या है फर्क? हर किसी को जाननी चाहिए ये जरूरी बातें
डिजिटल पेमेंट के इस दौर में UPI का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है, लेकिन कई यूजर्स अभी भी UPI ID और UPI नंबर के बीच का फर्क नहीं समझते। जानिए इन दोनों में अंतर क्या है और सुरक्षित ट्रांजैक्शन के लिए किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

भारत में डिजिटल पेमेंट के लिए यूपीआई (UPI) सबसे लोकप्रिय माध्यम बन चुका है। आज लोग छोटे से छोटे भुगतान से लेकर बड़े ट्रांजैक्शन तक यूपीआई के जरिए कर रहे हैं। हालांकि, इसके बढ़ते इस्तेमाल के साथ कुछ बेसिक चीजों को समझना भी जरूरी है, खासकर UPI ID और UPI नंबर के बीच का फर्क।
UPI ID क्या होती है?
यूपीआई आईडी एक यूनिक वर्चुअल एड्रेस होता है, जो आपके बैंक अकाउंट से लिंक रहता है। यह आमतौर पर आपके नाम या मोबाइल नंबर के साथ किसी एप के डोमेन, जैसे @okbank, @ybl) के रूप में होता है। उदाहरण के तौर पर किसी शख्स का यूपीआई आईडी xyz@upi हो सकता है।
इसका फायदा यह है कि आपको किसी को बैंक अकाउंट नंबर या IFSC कोड शेयर करने की जरूरत नहीं पड़ती। सिर्फ यूपीआई आईडी डालकर आसानी से पैसे भेजे जा सकते हैं।

UPI नंबर क्या होता है?
UPI नंबर दरअसल आपका मोबाइल नंबर होता है, जो आपके बैंक अकाउंट से लिंक रहता है। अब कई UPI एप्स यह सुविधा देते हैं कि आप सीधे मोबाइल नंबर डालकर भी पैसे भेज सकते हैं। हालांकि, यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि मोबाइल नंबर तभी काम करेगा जब वह नंबर यूपीआई से लिंक और एक्टिव हो।

दोनों में क्या है बड़ा फर्क?
यूपीआई आईडी एक खास वर्चुअल एड्रेस होता है, जबकि यूपीआई नंबर सिर्फ आपका मोबाइल नंबर है। यूपीआई आईडी ज्यादा सुरक्षित मानी जाती है क्योंकि इसमें बैंकिंग डिटेल्स छिपी रहती हैं, जबकि मोबाइल नंबर से पेमेंट करना थोड़ा आसान जरूर है लेकिन इसमें प्राइवेसी का जोखिम थोड़ा बढ़ जाता है।
- Cooler Vs AC: इस गर्मी कूलर खरीदें या AC? बजट, जरूरत और सेहत के हिसाब से समझें कौन है सही विकल्प
- स्पैम कॉल्स का बढ़ता खतरा: 3 साल में 128% बढ़ी शिकायतें, सख्त कदमों के बावजूद नहीं थम रही परेशानी
- Motorola Razr 70 Ultra: 6.9 इंच डिस्प्ले के साथ आ रहा है मोटोरोला का फोल्डेबल फोन, Samsung को देगा कड़ी टक्कर
- Tips: क्या टैबलेट ले सकता है लैपटॉप की जगह? खरीदने से पहले जान लें फायदे, नुकसान और सही इस्तेमाल