Cooler Vs AC: इस गर्मी कूलर खरीदें या AC? बजट, जरूरत और सेहत के हिसाब से समझें कौन है सही विकल्प
Cooler Vs AC:
तेज गर्मी में ठंडक पाने के लिए लोग कूलर और AC के बीच कन्फ्यूज रहते हैं। दोनों के अपने फायदे और सीमाएं हैं। अगर आप भी सही विकल्प चुनना चाहते हैं, तो जानिए खर्च, कूलिंग, बिजली खपत और उपयोग के आधार पर पूरी जानकारी।

विस्तार
भारत के कई हिस्सों में हर साल गर्मी अपना रौद्र रूप दिखाती है। कई इलाकों में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच जाता है और लू के थपेड़ों से लोगों का जीना मुहाल हो जाता है। ऐसे में घर को ठंडा रखने के लिए सही उपकरण का चुनाव करना एक बड़ी चुनौती बन जाता है। बाजार में एयर कूलर और एयर कंडीशनर (AC) दोनों के ढेरों विकल्प मौजूद हैं, लेकिन आपके लिए क्या सही है, यह आपकी भौगोलिक स्थिति, बजट और व्यक्तिगत जरूरतों पर निर्भर करता है। आइए, इस रिपोर्ट के माध्यम से दोनों के बीच का अंतर और उनकी उपयोगिता को विस्तार से समझते हैं।

Cooler vs AC: काम करने का तरीका है अलग
कूलर और AC दोनों अलग-अलग तकनीकों पर काम करते हैं। एयर कूलर पानी के वाष्पीकरण (Evaporation) के सिद्धांत पर काम करता है। यह बाहर की गर्म हवा को खींचता है, उसे पानी से भीगे हुए पैड से गुजारता है और ठंडी हवा कमरे में फेंकता है। इसलिए, कूलर उन इलाकों के लिए सबसे अच्छा है जहां सूखी गर्मी पड़ती है। कूलर को काम करने के लिए ताजी हवा की जरूरत होती है, इसलिए खिड़की या दरवाजा खुला रखना अनिवार्य है।
इसके ठीक उलट, AC एक 'क्लोज्ड लूप' सिस्टम है जो रेफ्रिजरेंट गैस और कंप्रेसर का इस्तेमाल करता है। यह कमरे के अंदर की गर्म हवा को खींचता है, उसकी नमी हटाता है और उसे ठंडा करके वापस कमरे में भेजता है। AC के लिए कमरा पूरी तरह बंद होना चाहिए। उमस भरे मौसम, जैसे तटीय इलाकों या मानसून के दौरान, कूलर काम करना बंद कर देता है और चिपचिपाहट बढ़ा देता है, जबकि AC ऐसे मौसम में भी बेहतरीन कूलिंग देता है।

Cooler vs AC: कीमत और बिजली का खर्च
बजट एक बड़ा निर्णायक कारक है। एयर कूलर काफी किफायती होते हैं। एक अच्छा डेजर्ट कूलर 5,000 से 15,000 रुपये के बीच आ जाता है। वहीं, एक औसत AC खरीदने के लिए आपको 30,000 से 40,000 रुपये या उससे ज्यादा खर्च करने पड़ सकते हैं।
बिजली के बिल की बात करें, तो यहां भी कूलर बाजी मार ले जाता है। एक कूलर एक पंखे से थोड़ी ज्यादा बिजली खाता है, जबकि एक 1.5 टन का AC औसतन 5 से 7 गुना ज्यादा बिजली की खपत करता है। अगर आप बिजली के भारी बिल से बचना चाहते हैं और आपके इलाके में बिजली कटौती ज्यादा होती है, तो कूलर एक सुरक्षित और सस्ता विकल्प है क्योंकि इसे इन्वर्टर पर भी चलाया जा सकता है। इन्वर्टर AC भी बिजली बचाते हैं, लेकिन कूलर के मुकाबले उनका बिल फिर भी ज्यादा ही रहता है।
- स्पैम कॉल्स का बढ़ता खतरा: 3 साल में 128% बढ़ी शिकायतें, सख्त कदमों के बावजूद नहीं थम रही परेशानी
- Motorola Razr 70 Ultra: 6.9 इंच डिस्प्ले के साथ आ रहा है मोटोरोला का फोल्डेबल फोन, Samsung को देगा कड़ी टक्कर
- Tips: क्या टैबलेट ले सकता है लैपटॉप की जगह? खरीदने से पहले जान लें फायदे, नुकसान और सही इस्तेमाल
- काम की बात: रात में TV, Wi-Fi और चार्जर बंद करें, बिजली बिल होगा कम, सरकार ने दी बड़ी सलाह