इस हफ्ते लॉन्च होंगे ये धांसू 5G स्मार्टफोन: 7500mAh बैटरी से लेकर 144Hz AMOLED डिस्प्ले तक मिलेंगे खास फीचर्स

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Mon, 17 Aug 2026 10:12 AM IST
सार

Upcoming Smartphones:

अगस्त के इस हफ्ते स्मार्टफोन बाजार में Tecno Pova 8 Pro 5G और iQOO Z11 5G की एंट्री होगी, जबकि POCO और Realme भी नए 5G फोन ला सकते हैं। जानें इन अपकमिंग स्मार्टफोन्स के संभावित फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, लॉन्च डेट और कीमत के बारे में पूरी जानकारी।

upcoming smartphones this week august 2026 tecno pova 8 pro 5g iqoo z11 poco m8x Realme P4s 5G details
इस हफ्ते लॉन्च होंगे ये शानदार स्मार्टफोन्स - फोटो : अमर उजाला

    अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो अगस्त का यह सप्ताह काफी दिलचस्प रहने वाला है। भारत में Tecno Pova 8 Pro 5G और iQOO Z11 5G की लॉन्चिंग तय है, जबकि POCO M8x 5G और Realme P4s 5G भी इस सप्ताह दस्तक दे सकते हैं। इन फोन्स में बड़ी बैटरी, हाई-रिफ्रेश-रेट डिस्प्ले और दमदार 5G प्रोसेसर जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है। आइए इन फोन्स के बारे में करीब से जानते हैं।

    Tecno Pova 8 Pro 5G
    Tecno Pova 8 Pro 5G - फोटो : Tecno

    Tecno Pova 8 Pro 5Gलॉन्च: 18 अगस्त 2026 | एक्सपेक्टेड प्राइस: ₹20,000-₹25,000

    • Tecno Pova 8 Pro 5G को 18 अगस्त को भारत में लॉन्च किया जाएगा। फोन में 6.78 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट कर सकता है।
    • फोन में MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट, 50MP Sony LYT-700C OIS कैमरा और 8MP सेकेंडरी कैमरा मिल सकता है। इसमें 6,500mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग भी दी जा सकती है। पीछे कंपनी का नया Alive Matrix Display आकर्षण का केंद्र होगा।
    iQOO बहुत जल्द भारत में उतारेगी नया Z सीरीज फोन
    iQOO बहुत जल्द भारत में उतारेगी नया Z सीरीज फोन - फोटो : iQOO

    iQOO Z11 5Gलॉन्च: 20 अगस्त 2026 | एक्सपेक्टेड प्राइस: ₹35,000-₹40,000

    • iQOO Z11 5G को 20 अगस्त को भारत में पेश किया जाएगा। कंपनी ने फोन की कीमत 40 हजार रुपये से कम होने का संकेत दिया है। इसमें 6.83 इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर मिलने की जानकारी कन्फर्म हो गई है।
    • फोन में 12GB तक RAM, Android 16 और 7,050mAh बैटरी मिलने की उम्मीद है। AI Captions जैसे फीचर्स भी फोन का हिस्सा होंगे।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें