AC In Trucks: 1,1.5 या 2... जानिए ट्रक में कितने टन का AC होता है?

Nitish Kumar
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीNitish Kumar
Fri, 29 May 2026 06:46 PM IST
सार

भीषण गर्मी में जहां आम लोग घर और कार में AC का सहारा लेते हैं, वहीं ट्रक ड्राइवर घंटों तक तपती सड़कों पर सफर करते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि ट्रकों में कितने टन का AC लगाया जाता है और क्या भारत में इसे लेकर कोई नियम भी हैं?

विज्ञापन
truck ac capacity india rules mandatory ac cabin details
भारत के ट्रकों में अब एसी अनिवार्य हो चुका है। - फोटो : एआई जनरेटेड

    भारत में गर्मी लगातार खतरनाक स्तर तक पहुंच रही है। कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार जा रहा है। ऐसे में सबसे ज्यादा मुश्किल ट्रक ड्राइवरों को होती है, जो घंटों तक हाईवे पर सफर करते हैं। लंबे समय तक गर्म केबिन में बैठने से ड्राइवर थकान, डिहाइड्रेशन और तनाव का शिकार हो सकते हैं। यही वजह है कि अब ट्रकों में AC सिर्फ लग्जरी फीचर नहीं, बल्कि जरूरत बन चुका है। आइए जानते हैं भारत के ट्रकों में कितने टन का एसी लगा होता है।

    ट्रक में कितने टन का AC होता है?
    ट्रक में कितने टन का AC होता है? - फोटो : Amar Ujala

    ट्रक में कितने टन का AC होता है?

    आमतौर पर ट्रकों में AC की क्षमता घरों में इस्तेमाल होने वाले स्प्लिट AC की तरह सीधे “टन” में नहीं बताई जाती। कंपनियां इसे BTU या कूलिंग कैपिसिटी के हिसाब से मापती हैं। हालांकि एक्सपर्ट्स के मुताबिक ज्यादातर भारतीय ट्रकों में 0.5 टन से 1 टन के बराबर कूलिंग क्षमता वाला AC सिस्टम लगाया जाता है।

    छोटे और मीडियम कमर्शियल ट्रकों में कम क्षमता वाला AC होता है, जबकि बड़े हैवी-ड्यूटी ट्रकों और लंबी दूरी तय करने वाले ट्रेलर्स में ज्यादा पावरफुल AC सिस्टम लगाए जाते हैं। इनका मकसद पूरे केबिन को तेजी से ठंडा रखना होता है।

    भारत में ट्रकों में AC के क्या हैं नियम?
    भारत में ट्रकों में AC के क्या हैं नियम? - फोटो : AI

    भारत में ट्रकों में AC के क्या हैं नियम?

    भारत सरकार ने पिछले साल ट्रक ड्राइवरों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा फैसला लिया था। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने 1 अक्टूबर 2025 से बनने वाले सभी नए N2 और N3 श्रेणी के ट्रकों में फैक्ट्री फिटेड AC केबिन अनिवार्य कर दिया है।N2 और N3 कैटेगरी में मीडियम और हैवी कमर्शियल ट्रक शामिल होते हैं। सरकार के अनुसार इन ट्रकों के केबिन में एयर कंडीशनिंग सिस्टम तय ऑटोमोटिव स्टैंडर्ड IS14618:2022 के अनुसार होना चाहिए।इसका सीधा मतलब यह है कि एसी की क्षमता इतनी होनी चाहिए जो भीषण गर्मी में भी केबिन के तापमान को मानकों के अनुसार ठंडा और आरामदायक रख सके।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें