काम की बात: अपने स्मार्टफोन को हैकर्स से बचाने का तरीका जान लें, नहीं होगी दिक्कत

सोनू शर्मा
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसोनू शर्मा
Mon, 25 Oct 2021 03:23 PM IST
विज्ञापन
Tips and tricks How to protect my smartphone from hackers
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    स्मार्टफोन का इस्तेमाल तो आप करते ही होंगे। अब इसी का जमाना ही है। पहले के समय में भले लोग सामान्य फोन का इस्तेमाल करते थे, जिसमें सिर्फ कॉल और मैसेज करने की सुविधा मिलती थी, लेकिन अब स्मार्टफोन के इस युग में लोग 'स्मार्ट' हो गए हैं। अब तो लगभग हर काम घर बैठे मोबाइल के माध्यम से हो जा रहे हैं। किसी को पैसे भेजने से लेकर कहीं से पैसे मंगाने तक और ऑनलाइन शॉपिंग जैसे काम आप स्मार्टफोन के जरिये बस कुछ क्लिक में कर सकते हैं। लेकिन टेक्नोलॉजी के इस बढ़ते युग में खतरा भी बढ़ता जा रहा है और ये खतरा है हैकिंग का। दुनियाभर में ऐसे-ऐसे साइबर अपराधी बैठे हुए हैं, जो झट से आपका बैंक अकाउंट खाली कर सकते हैं। इसलिए स्मार्टफोन को हैकर्स से बचाकर रखना जरूरी है।आइए जानते हैं कि यह कैसे संभव हो सकता है?

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    अपने स्मार्टफोन को हैकर्स से बचाने का सबसे अच्छा उपाय है कि पब्लिक वाई-फाई का इस्तेमाल न करें, क्योंकि इनपर सबसे ज्यादा हैकर्स की नजर रहती है। बेहतर है कि मोबाइल डाटा का ही इस्तेमाल करें या अगर बहुत जरूरी है कि अपने दोस्त के हॉट्स-पॉट का इस्तेमाल करें।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    किसी थर्ड पार्टी से एप डाउनलोड करना हैकर्स को खुद अपने पास बुलाने जैसा होता है। इसलिए भूलकर भी कभी थर्ड पार्टी से एप डाउनलोड न करें। बेहतर होगा कि एप स्टोर या प्ले स्टोर से ही एप डाउनलोड करें। कई बार मैसेज में भी एप डाउनलोड करने के लिंक आते हैं, उनसे भी बचकर रहें।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें