काम की बात: स्मार्टफोन खरीदने से पहले इन बातों का जरूर रखें ख्याल, कहीं बाद में न हो जाए दिक्कत

सोनू शर्मा
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसोनू शर्मा
Mon, 25 Oct 2021 01:30 PM IST
विज्ञापन
Tip of the day Keep these things in mind before buying a smartphone
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    आज के समय में स्मार्टफोन खरीदना कोई बहुत बड़ी बात नहीं है, क्योंकि यह लोगों की जरूरत भी बन गया है, लेकिन हमेशा समझदारी से फोन खरीदना फायदेमंद होता है। कई लोग दूसरों की देखादेखी खुद भी वहीं फोन खरीद लेते हैं, चाहे वो महंगी हो या सस्ती, चाहे उस फोन की उन्हें जरूरत हो या नहीं। ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। चूंकि आजकल मार्केट में रोज नए-नए स्मार्टफोन लॉन्च हो रहे हैं, जिसे लेकर लोग कंफ्यूज रहते हैं कि कौन सा फोन लें और कौन सा नहीं। वैसे तो सभी फोन किसी न किसी लिहाज से बेहतर ही होते हैं, लेकिन सबसे जरूरी होती है लोगों की पसंद कि उन्हें कौन सा फोन अच्छा लग रहा है। इसके अलावा स्मार्टफोन खरीदने से पहले कुछ और बातों का ध्यान रखना भी जरूरी होता है, ताकि बाद में कोई दिक्कत न हो।आइए जानते हैं इनके बारे में...

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    आजकल बाजार में मेटल और प्लास्टिक के साथ-साथ ग्लास कोटेड फोन भी आ रहे हैं। इसलिए स्मार्टफोन खरीदते समय उसकी बॉडी पर जरूर ध्यान दें और फोन ऐसा खरीदें, जिसके गिरने पर टूटने का खतरा कम हो। इस मामले में मेटल और प्लास्टिक बॉडी वाले फोन ग्लास कोटेड फोन के मुकाबले थोड़े अच्छे होते हैं।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

    अगर आप स्मार्टफोन खरीद रहे हैं तो उसकी डिस्प्ले पर भी ध्यान देना जरूरी है। वीडियो स्ट्रिमिंग और मोबाइल पर फिल्में देखने के लिहाज से 5.5 इंच से 6 इंच की फुल एचडी वाला फोन आप खरीद सकते हैं और अगर रेगुलर यूज के लिए चाहिए तो फिर 5 इंच से लेकर 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले भी ठीक है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें