स्मार्टफोन चलाने वालों के लिए बहुत काम की हैं ये वेबसाइट्स, जान लेंगे तो फायदे में रहेंगे

सोनू शर्मा
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसोनू शर्मा
Tue, 19 Oct 2021 09:38 AM IST
विज्ञापन
Tip of the day smartphone users must visit these amazing websites
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    आज के समय में ऐसे गिने-चुने लोग ही देखने को मिलेंगे, जो स्मार्टफोन नहीं चलाते होंगे। ऐसे लोगों में बुजुर्ग आदि शामिल हो सकते हैं या वैसे लोग जिनके पास स्मार्टफोन खरीदने लायक भी पैसे न हों। दरअसल, स्मार्टफोन आज की सबसे बड़ी जरूरत बन गई है, क्योंकि बहुत सारे काम इसके माध्यम से ऑनलाइन आसानी से हो जाते हैं। अब तो लोगों को बैंक जाने की भी जरूरत नहीं होती, अगर मोबाइल हाथ में है तो समझिए कि पूरा बैंक ही आपके हाथ में है। चाहे किसी को पैसे भेजने हों या कहीं से पैसे मंगाने हों, अगर स्मार्टफोन आपके हाथ में है तो सबकुछ संभव है। अक्सर लोग मोबाइल पर बहुत सारी चीजें सर्च करते हैं, जिसमें वेबसाइट वगैरह भी शामिल हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी वेबसाइट्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में शायद ही आप जानते होंगे।अगर आपके पास स्मार्टफोन है तो आपको इन वेबसाइट्स के बारे में जरूर जानना चाहिए, क्योंकि ये आपके बहुत काम आ सकते हैं।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    बहुत सारे लोग ऐसे होते हैं जिन्हें यह सोचने में बहुत समय लगता है कि आखिर किसी वेबसाइट पर लॉगिन करने के लिए क्या आईडी और पासवर्ड रखें। ऐसे मेंBugMeNotवेबसाइट आपकी इस परेशानी को दूर कर सकती है। यह वेबसाइट आपको एक आईडी और पासवर्ड देती है, जिसकी मदद से आप किसी भी वेबसाइट पर लॉगिन कर सकते हैं। आप जिस वेबसाइट पर लॉगिन करना चाहते हैं, आपको सिर्फ उसका नाम बताना होगा और आपको सजेशन के रूप में आईडी और पासवर्ड मिल जाएगा।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    आपका पासवर्ड कितना सुरक्षित है और उसे क्रैक करने में किसी हैकर्स को कितना समय लग सकता है, यह जानने के लिए आपhowsecureismypassword.netनामक वेबसाइट का रूख कर सकते हैं। इस वेबसाइट को ओपन करके सर्च बॉक्स में आपको कोई पासवर्ड डालना होगा और यह वेबसाइट बता देगी कि आपका पासवर्ड कितना सुरक्षित है। यकीन न हो तो चेक करके देख लीजिए।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें