काम की बात: मोबाइल से भी बदल सकते हैं आधार में दर्ज अपना नाम और जन्म की तारीख, जान लीजिए पूरा प्रोसेस

सोनू शर्मा
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसोनू शर्मा
Fri, 08 Oct 2021 06:16 PM IST
विज्ञापन
How to change name and date of birth in Aadhaar card from mobile
आधार कार्ड - फोटो : iStock

    आज के समय में आधार कार्ड एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज बन गया है। इसके बिना आपको कई सरकारी काम करवाने में दिक्कतें हो सकती हैं और सिर्फ सरकारी ही नहीं बल्कि आपको अपने निजी काम भी करने में मुश्किलें आ सकती हैं। अगर आपको खुद का घर खरीदना हो या गाड़ी, वहां आपसे आधार कार्ड मांगा ही जाएगा। इसलिए कहा जाता है कि सभी के पास आधार कार्ड होना ही चाहिए। यह भारतीय नागरिकों की पहचान है। आप किसी भी आधार केंद्र में जाकर अपना आधार कार्ड बनवा सकते हैं। हालांकि कई बार ऐसा होता है कि आधार में लोगों का नाम या डेट ऑफ बर्थ यानी जन्म की तारीख गलत लिखा जाता है, ऐसे में क्या किया जाए? यूआईडीएआई कहता है कि आप ऑनलाइन मोबाइल फोन के माध्यम से भी आधार में दर्ज अपना नाम और जन्म की तारीख बदल सकते हैं।आइए जानते हैं कैसे?

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    यूआईडीएआई के मुताबिक, सबसे पहले तो आपको ssup.uidai.gov.in/ssup/ पर लॉगिन करना होगा। इसके बाद अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा। फिर आपको जो भी सर्विस लेनी है, आप उसे सेलेक्ट कर लें और उसके मुताबिक जो जरूरी कागजात आपसे मांगे जाते हैं, वो स्कैन करके अपलोड कर दें। इसके लिए आुपको एक मामूली सी सर्विस फीस भी चुकानी होगी, जिसका भुगतान आप इंटरनेट बैंकिंग से कर सकते हैं।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

    अगर आप आधार में दर्ज नाम और जन्म की तारीख बदलने जा रहे हैं तो इस बात का जरूर ध्यान रखें कि उस आधार से लिंक मोबाइल नंबर आपके पास मौजूद होना चाहिए, क्योंकि वैरिफिकेशन के लिए उसी नंबर पर ओटीपी आता है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें