काम की बात: अगर चाहते हैं आपके लैपटॉप को हैकर्स न करें हैक, तो जरूर अपनाएं ये टिप्स

आज के समय में इंटरनेट ही सबकुछ है। इसके बिना जीवन की कल्पना करना अब मुश्किल है। इसके फायदे भी हैं। पढ़ाई से लेकर एंटरटेनमेंट तक, अब हर काम लोग आसानी से इंटरनेट के माध्यम से कर लेते हैं। यही वजह है कि आज दुनिया की आधी आबादी से भी ज्यादा इंटरनेट का इस्तेमाल करती है। आप भी कर रहे होंगे, या तो मोबाइल से या लैपटॉप से। हालांकि इंटरनेट के इस युग में जितने फायदे हैं, उतने ही इसके नुकसान भी हैं। मोबाइल या लैपटॉप आदि से इंटरनेट के माध्यम से डेटा चोरी होने का डर भी बना रहता है। दुनिया में एक से बढ़कर एक हैकर्स हैं, जो आपके मोबाइल या लैपटॉप को ही हैक कर लेते हैं। ऐसे में इनकी सुरक्षा के प्रति सचेत रहना बहुत जरूरी है।आइए जानते हैं कुछ ऐसे टिप्स के बारे में, जिन्हें अपनाकर आप अपने लैपटॉप को हैक होने से आसानी से बचा सकते हैं।

बहुत सारे लोग अपने लैपटॉप में कुकीज परमिशन को ऑन कर देते हैं, जबकि इसमें बहुत खतरा होता है। हैकर्स इसी की फिराक में रहते हैं। इसलिए लैपटॉप पर आप जब भी कोई पेज खोलें तो कुकीज को परमिशन देने से बचें।

आपने देखा होगा कि गूगल पर कोई भी चीज सर्च करने पर उससे संबंधित बहुत सारे लिंक दिखाई देने लगते हैं। अगर आपने वेरीफाइड लिंक पर क्लिक किया है तो ठीक और अगर किसी अज्ञात लिंक पर क्लिक किया है तो इससे आपके लैपटॉप का डेटा चोरी होने का डर रहता है। इसलिए सोच समझकर ही किसी भी लिंक पर क्लिक करें।